फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Luxury car theft case - file of 300 disputed vehicles disappeared from office

लग्जरी कार चोरी मामला - 300 विवादित वाहनों की फाइल महम कार्यालय से हो चुकी गायब

Mon, 29 Jun 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Luxury car theft case - file of 300 disputed vehicles disappeared from office
चोरी की लग्जरी कारों के महम अथॉरिटी से फर्जी कागजात बनाकर बेचने के मामले में एसटीएफ गुरुग्राम ने एसडीएम के बयान दर्ज किए हैं। इस दौरान एसडीएम अभिषेक मीणा ने बताया कि विवादित वाहनों की करीब 300 फाइल कार्यालय से गायब हैं। इसकी सूचना उपायुक्त से लेकर एसपी व महम थाने को दे दी गई है। एसटीएफ ने इस दौरान तैनात रहने वाले एसडीएम का ब्योरा मांगा है जिनको जांच में शामिल करने के लिए नोटिस जारी करेगी।
विज्ञापन

वहीं, एसटीएफ ने 2017 से 2019 तक लग्जरी कारों की फर्जी आरसी बनाए जाने की बात कही। इस दौरान महम में तैनात रहने वाले एसडीएम की जानकारी मांगी जिसे एसटीएफ को उपलब्ध करा दिया गया है। एसटीएफ अब गायब हुई फाइलों को लेकर नए सिरे से महम कार्यालय के सोमबीर, अनिल व कृष्ण को प्रोडेक्शन रिमांड पर लेगी। इसके लिए जल्द ही एसटीएफ अदालत में आवेदन करेगी। एसटीएफ गुरुग्राम की ओर से अब तक फर्जी आरसी वाली 48 लग्जरी कार बरामद की जा चुकी है। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस ने गिरोह से जुड़े लोगों से 18 लग्जरी कार बरामद की है।
विज्ञापन

सोनीपत एसडीएम कार्यालय से भी गिरोह के जुड़े हैं तार
करीब 30 साल पहले एसडीएम कार्यालय सोनीपत में दो पहिया वाहनों के दर्ज 60 गाड़ियों के नंबर पर महम एसडीएम कार्यालय से लग्जरी कार की आरसी जारी हुई है। यह नंबर स्कूटर, मोटरसाइकिल, चेतक, वेस्पा व लूना के नाम पर वहां पर दर्ज थे। इन नंबरों की सीरीज में ए, बी सीरीज नहीं शामिल था। इनका नंबर लग्जरी वाहनों पर लगने से वीआईपी नंबर दिखता था। मजेदार बात यह है कि इन नंबरों की फाइल को सोनीपत कार्यालय की ओर से 2013 में जलाकर नष्ट कर दिया गया है। एसटीएफ यह जानने में जुटी है कि सोनीपत केे इन नंबरों की जानकारी गिरोह के लोगों को कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लग्जरी कार चोर गिरोह मामले में टाइपिस्ट रमेश बामल के पुलिस रिमांड के दौरान मिली जानकारी के बाद एसडीएम महम का बयान दर्ज किया गया है जिसे जांच में शामिल किया गया है। एसडीएम की ओर से करीब 300 वाहनों की आरसी की फाइल गायब होने की बात वरिष्ठ अधिकारियों को बताने की बात कही गई है। इस दौरान तैनात रहने वाले अधिकारियों की जानकारी ले ली गई है। जल्द ही उनको जांच में शामिल करने के लिए नोटिस दिया जाएगा।
- सतीश देशवाल, इंस्पेक्टर, एसटीएफ गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed