{"_id":"66aadd643d914bcc0605c204","slug":"lotus-will-bloom-on-the-strength-of-panchayats-radha-rohtak-news-c-17-roh1020-474623-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों की ताकत के बल पर कमल खिलेगा : राधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों की ताकत के बल पर कमल खिलेगा : राधा
Thu, 01 Aug 2024 06:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महम। विधानसभा क्षेत्र में महिला पंचायतों की शृंखला में बुधवार को खरैंटी गांव में महिला पंचायत का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा नेता राधा अहलावत ने संबोधित किया। सैमाण, डोभ, और मदीना की सफल पंचायतों के बाद यह चौथी पंचायत थी। इसमें बड़ी संख्या में राधा सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिला पंचायत में उपस्थित राधा सखियों ने भाजपा सरकार को राम राज की संज्ञा देते हुए कहा कि इस शासन में अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है।
महिलाओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में राधा अहलावत को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। राधा अहलावत ने कहा कि महिला पंचायतों की ताकत के बल पर इस बार महम में कमल खिलेगा और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। राधा ने कहा कि सभी गांवों में महापंचायतें आयोजित की जाएंगी और अंत में एक विशाल महापंचायत महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर आयोजित की जाएगी। यहां महिलाओं की शक्ति और एकता को प्रदर्शित किया जाएगा। राधा अहलावत ने बताया कि भाजपा सरकार ने खरैंटी में अनेक महत्वपूर्ण काम कराए हैं।