फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lots of problems in the most buzzing market

Rohtak News: सबसे गुलजार बाजार में समस्याओं का अंबार

Sun, 02 Jul 2023 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lots of problems in the most buzzing market
रोहतक। शहर की मुख्य मार्केट में शामिल किला रोड बाजार जलभराव, टूटी सड़कों व बिजली गुल रहने जैसी समस्याओं से त्रस्त है। व्यापारियों के अलावा यहां जिला प्रशासन अपने सभी प्रयास कर चुका है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। नेता भी यहां वादों तक सिमट गए हैं। बिजली कटौती व जलभराव यहां की समस्याओं को और बढ़ा देते हैं। किला रोड के व्यापारियों का यह दर्द शनिवार को आईएमटी स्थित अमर उजाला के कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में झलका।
विज्ञापन



किला रोड ट्रेड एसोसिएशन के सरपरस्त श्याम सुंदर मिनोचा ने बताया कि बिजली, जलभराव की समस्या का प्रशासन को तत्काल समाधान करना चाहिए। इसके साथ ही बाजार की सुरक्षा के भी इंतजाम होने चाहिए।
विज्ञापन




एसोसिएशन के प्रधान सुनील बोंटरा ने बताया कि बाजार सुरक्षित नहीं है। रात को यहां नशेड़ियों का बोलबाला रहता है। बाजार के बीच में बिजली के पोल हैं जो समस्या बढ़ाते हैं। बारिश में जलभराव तो यहां की मुख्य समस्या है। आने वाले बारिश के के दो महीने यहां आफत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप प्रधान दीपक पुनियानी ने बताया कि पुलिस प्रशासन को यहां की सुरक्षा के लिए राइडर की तैनाती करनी चाहिए, लेकिन पुलिस पहले सोनीपत स्टैंड पर चालान करती थी और अब भिवानी स्टैंड पर चालान करने में व्यस्त है। बाजार की सुरक्षा पर भी उसे ध्यान देना चाहिए। उपाध्यक्ष सुंदर सपड़ा ने बताया कि किला रोड राजनीति की भेंट चढ़ रहा है। यहां सड़क सही नहीं होने से महिलाएं व बच्चे गिर कर घायल होते रहते हैं। सड़क पर पानी भरता है, लोग कैसे आते-जाते हैं, भगवान ही जानता है।
प्रवक्ता अजय हुरिया ने बताया कि यहां एक ट्रांसफार्मर है। लोड अधिक होने के चलते इसमें अनार जैसा जलता है और बम की तरह फूटता है। शुक्र है यहां आग लगने की घटना दिन में होती है, यदि रात को हो तो पता ही नहीं चले आग लगने से कितना नुकसान हो गया।
एसोसिएशन सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि किला रोड पर रात में सड़क पर नशेड़ी घूमते हैं। इन्हें रोकने के लिए चौकीदार भी डरता है। यहां न तो पुलिस चौकी है और न ही रात्रि में पुलिस की ड्यूटी होती है जबकि बाजार में 500 से अधिक दुकानें हैं।

सदस्य पंकज ने बताया कि सरकारी सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। घटना होने पर पुलिस भी दुकानों के निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगती है जबकि यह जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। सदस्य दीपक सरीन ने बताया कि पार्किंग की समस्या का तो समाधान हो गया है, लेकिन जल भराव बाजार की सबसे बड़ी समस्या है। अवैध कब्जे पर तो नियंत्रण हो गया है। जल भराव की समस्या का समाधान और होना चाहिए।
सदस्य नीटू सुनेजा ने बताया कि बाजार में चार से पांच हजार ग्राहक रोजाना बाजार में आते हैं। सीजन में तो बाजार में सिर ही सिर दिखाई देते हैं। इतने व्यस्त बाजार में जलभराव, बिजली समस्या के साथ सुरक्षा की व्यवस्था न होना प्रशासन पर सवाल उठाती है।
एएसपी मेघा भूषण के कार्याें को सराहा

किला रोड के व्यापारियों ने बाजार की व्यवस्था को बनाने में एएसपी मेघा भूषण के कार्याें को भी सराहा। उन्होंने बताया कि बाजार की कुछ समस्या का उन्होंने सही समाधान कर दिया है, लेकिन प्रशासन को अभी यहां की समस्याओं को और देखना होगा ताकि व्यापारी सुरक्षित रहें और यहां मूलभूत सुविधाएं व्यापारियों व ग्राहकों को मिलती रहें।
ई-रिक्शा चलाने पर हो रहा मंथन

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में किला रोड ट्रेड एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि वह मंथन कर रहे हैं कि किला रोड आने वाले ग्राहकों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाए। यह निशुल्क भी हो सकता है और न्यूनतम किराया भी लिया जा सकता है। इस पर फैसला होना है। इससे बाजार में आने वाले ग्राहकों को समस्या नहीं होगी क्योंकि पार्किंग अब एलिवेटेड पुल के नीचे दी गई है। भगत सिंह पार्किंग व ओल्ड सरकारी स्कूल में भी पार्किंग है।

साइबर अपराध पर रखे अनुभव

संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने साइबर अपराध से जुडे़ मामलों को साझा किया। बताया कि इस समय ठग कैसे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि एएसपी मेघा भूषण साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता अभियान चला रही हैं। इससे भी बहुत लोग जागरूक हो रहे हैं। इसके चलते कई मामलों में व्यापारी अलर्ट हैं और नुकसान से बच रहे हैं, इसलिए जरूरी है कि किला रोड ट्रेड एसोसिएशन के साथ साइबर पुलिस की एक वर्कशाॅप हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed