फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lord Parshuram's praises echoed in Paharwar, foundation stone of 121 feet statue was laid

Rohtak News: पहरावर में गूंजा भगवान परशुराम का जयघोष, 121 फीट प्रतिमा का किया शिलान्यास

Mon, 20 May 2024 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's praises echoed in Paharwar, foundation stone of 121 feet statue was laid
पहरावर गांव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करते नवीन जय हिंद।
रोहतक। जयहिंद सेना की ओर से रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। पहरावर की जमीन पर 45 पार तापमान में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। सारा पंडाल फरसाधारियों के नारों व भगवान परशुराम के जयघोष से गुंजायमान रहा। जयहिंद सेना प्रभारी नवीन जयहिंद ने भगवान परशुराम की 121 फीट ऊंची प्रतिमा निर्माण का शिलान्यास किया। दावा किया गया कि अब तक की यह भगवान परशुराम की सबसे ऊंची मूर्ति है।
विज्ञापन

रविवार को नवीन जयहिंद ने कहा कि मौसम गर्म है। यहां पहुंचे लोग उससे भी गर्म हैं। समाज के लोग ठंडे पड़ जाते तो यह जमीन कभी नहीं मिलती। मान-सम्मान व स्वाभिमान के लिए फरसा उठाने वाले ही परशुराम के असली अनुयायी हैं। महिला के सम्मान के लिए, गरीबों के हक की लड़ाई व समाज की आवाज उठाने के लिए फरसा उठाना योद्धा का धर्म होता है। जो हक की आवाज नहीं उठा सकते तो किसी भी भगवान के भक्त नहीं हो सकते। यहां पहुंचा हर युवा, बुजुर्ग, महिला किसी रैली में नहीं आए। वे भगवान परशुराम के दरबार में हाजिरी लगाने आए हैं। इसी फरसे के दम पर 36 बिरादरी के भाईचारे ने पहरावर की जमीन की लड़ाई लड़ी। बुजुर्गों की पेंशन बनवाई, पीपीपी में हुई गड़बड़ी ठीक करवाई, बेरोजगारों की बारात निकाली, पानी की समस्या उठाई। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed