फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Looted Rs 1.30 lakh from gas agency employee at gunpoint

Rohtak News: पिस्तौल के बल पर गैस एजेंसी कर्मचारी से 1.30 लाख रुपये लूटे

Sat, 13 Jul 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 13 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Looted Rs 1.30 lakh from gas agency employee at gunpoint
12jjrp18 झज्जर सदर थाना में मामले की जानकारी देते  पुलिस जांच अधिकारी।संवाद
झज्जर। झज्जर-रेवाड़ी रोड स्थित गिजरोद गांव में गैस एजेंसी पर कर्मचारी से हथियारबंद युवकों ने करीब 1.30 लाख रुपये लूटकर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकेबंदी भी की, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गिजरोद गांव में एचपी गैस की एजेंसी है। यह एजेंसी रेणु के नाम से है। शुक्रवार दोपहर को एजेंसी पर रणबीर नाम का कर्मचारी बैठा हुआ था। इस दौरान बाइक पर आए दो युवक एजेंसी के अंदर घुस गए और कर्मचारी पर पिस्तौल तान दी। इस दौरान एक युवक एजेंसी के बाहर ही खड़ा था।
विज्ञापन

आरोपी युवक पिस्तौल तानकर कर्मचारी से बोला कि जो कुछ है, वह उसे दे दे। इस दौरान कर्मचारी और अंदर आए दोनों युवकों के बीच हाथापाई भी हुई। कर्मचारी रणबीर ने आरोपियों को मारने के लिए जेली भी उठाई, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। इस दौरान बाहर खड़ा युवक भी एजेंसी के अंदर आ गया और काउंटर के अंदर रखे 1.30 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद तीनों आरोपी पिस्तौल दिखाकर बाहर की तरफ गए। फिर बाइक से भाग गए। कर्मचारी रणबीर ने घटना की सूचना पुलिस व मालिक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने रणबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले। पुलिस काफी दूर तक सीसीटीवी की जांच करने के लिए गई। रोड पर काफी कम सीसीटीवी लगे हुए थे और जो लगे थे, वह भी बंद मिले।




तीन टीमों का किया गया गठन
पुलिस ने इस मामले में तीन टीमों का गठन किया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।




वर्जन

गिजरोद गांव में गैस एजेंसी पर लूट की सूचना मिली थी। मौका मुआयना किया गया है। कुल 1.30 लाख रुपये की लूट हुई है। सीसीटीवी खंगाले गए, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली है। शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। तीन टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई है।-योमेश, जांच अधिकारी, थाना सदर, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed