फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   loot in16 lack from factory

8 मजदूरों को बंधक बना 1 घंटे में डाला 16 लाख का डाका

Wed, 06 Jan 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 06 Jan 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
loot in16 lack from factory
हिसार रोड स्थित आईडीसी क्षेत्र में एक फैक्ट्री के 8 मजदूरों को बाथरूम
विज्ञापन
में बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने डाका डाला। हथियारबंद बदमाशों ने 1 घंटे में फैक्ट्री से 16 लाख से अधिक रुपये का सामान कैंटर से लोड करके ले गए।

 बदमाशों के जाने के बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़कर मजदूरोें ने पुलिस और फैक्ट्री मालिक को वारदात की जानकारी दी। बता दें कि करीब दो महीने पहले इसी फैक्ट्री से दो सौ मीटर दूर कुछ ऐसी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। उस मामले का भी अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।

आईडीसी में सलारा मोहल्ला निवासी सन्नी जुनेजा और मोनू जुनेजा की कैलाश इंडस्ट्रीज नाम से बैटरी बनाने की फैक्ट्री है। सोमवार रात को फैक्ट्री में राजू, सुरेंद्र, सतपाल, अनिल, अजय, रघबीर, राजकुमार और पंडत थे। इनमें से पांच मजदूर काम कर रहे थे जबकि तीन ऊपर कमरे में सो रहे थे।

मजदूरों ने बताया कि रात करीब दो बजे दीवार फांदकर 10 से 15 हथियारबंद बदमाश अंदर आ गए। बदमाशों ने बाहर काम कर रहे पांच मजदूरों को हथियार के बल पर फैक्ट्री के ऑफिस में ले गए। फिर कुछ बदमाशों ने ऊपर सो रहे तीनों मजदूरों को भी ऑफिस में ले आए।

इसके बाद सभी को ऑफिस से लगे बाथरूम में बंद कर दिया। मजदूरों ने दम घुटने की बात कही तो आरोपियों ने हथियार की बट से मजदूरों पर हमला किया। इसके बाद आरोापियों ने फैक्ट्री के अंदर कैं टर गाड़ी लगाकर उसमें लाखों रुपये का सामान भर लिया।

सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वही फैक्ट्री के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही।
 
8 टन बड़ी और 6 क्विंटल छोटी बैटरी और अन्य सामान ले गए
बदमाशों ने फैक्ट्री से सभी महंगा उत्पाद चोरी कर लिया। संचालक सन्नी जुनेजा ने बताया कि बदमाश करीब 8 टन बड़ी और 6 क्विंटल छोटी बैटरी की सामग्री चोरी कर ले गए। इनमें 249 सिल्ली शामिल है।

एक सिल्ली 25 किलोग्राम की है जिसकी कीमत 3 हजार रुपये है। साथ ही बदमाशों ने सीसीटीवी की डीवीआर और सभी मजदूरों के पास से करीब 10 मोबाइल और 6 हजार रुपये की नकदी लूट ली।
 
एक घंटे में लादा सामान, सीसीटीवी, मोबाइल भी ले गए
बंधकों की मानें तो बदमाश अपने साथ कई आदमी थे। फैक्ट्री से जो सामान ले गए उसे एक घंटे में लोड कर लिया गया। जबकि सब लगकर इसे निकालते तो तीन घंटे से भी ज्यादा का समय लगता।

बोला चश्मदीद : एक नहीं दो गाड़ियों में थे आरोपी
मजदूर राजकुमार ने बताया कि दो आरोपी ऑफिस के गेट के बाहर थे ताकि कोई बंधक फरार न हो जाए। बंधक बनाने के कुछ ही देर बाद आयशर कैंटर गाड़ी फैक्ट्री के अंदर आई। इसके बाद सामान लोड करके गाड़ी को रवाना कर दिया, पर वह खुद नहीं गए। थोड़ी देर बाद एक और गाड़ी आई, उसमें बदमाश गए।


बदमाशों के मुंह से निकली यूपी की जुबान: अब्बू जान यहां खड़े रहो
मजदूरों का कहना है कि बदमाश हरियाणा की स्थानीय भाषा का प्रयोग नहीं कर रहे थे। एक बदमाश ने दूसरे हथियारबंद बदमाश को ऑफिस के गेट पर खड़ा करते हुए कहा कि अब्बू जान आप यहां खड़े रहो। फिर दूसरे बदमाश को अन्य गेट पर खड़ा करके बोला भाईजान आप यहां।

मुरादाबाद के लोगों पर शक
फैक्ट्री संचालक का कहना है कि सोमवार सुबह कुछ लोग मुरादाबाद से सामान खरीदने आए थे। उनकी संख्या भी 10 से 15 थी। वह भी स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे।


आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। तलाश की जा रही है।
पवन कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed