{"_id":"66256625a96c5f33810a5176","slug":"long-live-indias-daughter-she-was-is-and-will-always-be-dumb-wrestler-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109685-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की बेटी, जिंदाबाद थी, है और, रहेंगी : गूंगा पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की बेटी, जिंदाबाद थी, है और, रहेंगी : गूंगा पहलवान
Mon, 22 Apr 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह ऊर्फ गुंगा पहलवान।फाइल फोटो
साल्हावास। ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट डालकर खुलासा किया कि उन्हें टाइम मैगजिन की वर्ष 2024 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह मिली है। पहलवान विनेश फोगाट, अंशु मलिक और रीतिका हुड्डा को ओलंपिक कोटा अर्जित किया है।
बेटियों को इस सफलता पर डेफ ओलंपिक में तीन बार स्वर्ण पदक व दो बार कांस्य पदक विजेता सासरौली निवासी पहलवान भीम अवार्डी व अर्जुन अवार्डी वीरेंद्र सिंह ऊर्फ गूंगा पहलवान ने एक्स पर पोस्ट डालकर उन्हें बधाई दी है। वीरेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए लिखा है कि दुनिया की प्रतिष्ठित टाइम्स मैग्ज़ीन ने साक्षी मलिक को 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल किया। पहलवान विनेश फोगाट, अंशु मलिक और रीतिका हुड्डा को ओलंपिक कोटा अर्जित करने पर देश की बेटियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। भारत की बेटी जिंदाबाद थी, है और रहेंगी.! जयहिंद। गौरतलब हो कि भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर पहलवानों के आंदोलन में साक्षी मलिक मुख्य चेहरों में से एक थीं।