फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lok Sabha: Rajasthan MPs and MLAs will campaign in Haryana

Lok Sabha: राजस्थान के सांसद और विधायक करेंगे हरियाणा में प्रचार, प्रभारी सतीश पूनिया ने तय की ड्यूटी

Tue, 30 Apr 2024 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 10:49 PM IST
सार

राजस्थान के 15 नेता रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे। हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया ने बैठक लेकर ड्यूटी तय की हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha: Rajasthan MPs and MLAs will campaign in Haryana
बैठक करते हुए भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान राजस्थान के सांसद व विधायक हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे, बल्कि पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से रैली के लिए समय मांगा है। मंगलवार को राजस्थान के 15 नेता रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां लोकसभा चुनाव में हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया ने बैठक लेकर ड्यूटी तय की। बैठक में लोकसभा चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक सुभाष बराला व प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा के आसपास लगते राजस्थान क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ता भी प्रदेश भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे सांसद, विधायक और पदाधिकारी भी हरियाणा में लोकसभाओं के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैलियों का समय मांगा
चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक सुभाष बराला ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बुधवार को हिसार में पार्टी प्रत्याशी रणजीत चौटाला नामांकन करेंगे। साथ में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल रहेंगे। अंबाला में बंतो कटारिया का मुख्यमंत्री नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत नामांकन कराएंगे। तीन मई को रोहतक में अरविंद शर्मा का नामांकन मुख्यमंत्री नायब करवाएंगे। नामांकन के बाद चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में बड़े नेताओं की रैलियां भी होंगी। इसके लिए पार्टी की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ साथ, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर से समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के यह नेता पहुंचे रोहतक
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, बाबा मस्तनाथ मठ के महंत और तिजारा के विधायक बाबा बालकनाथ, किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सांसद भागीरथ चौधरी, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री निर्मल कुमावत, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया रोहतक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed