फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lok Sabha elections will be conducted peacefully, coordination between administration and police is important: DGP

शांतिपूर्ण कराए जाएंगे लोकसभा चुनाव, प्रशासन व पुलिस के बीच तालमेल अहम : डीजीपी

Tue, 19 Mar 2024 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections will be conducted peacefully, coordination between administration and police is important: DGP
सर्किट हाउस में केसों की जांच में सबूत एकत्रित कर आरोपियों का सजा दिलाने वाले जांच अ​धिकारियों
रोहतक। हरियाणा में लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने की प्रक्रिया शुरू करें। यह बातें डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। वह सोमवार को पीजीआई स्थित वर्कशॉप में शामिल होने के बाद मीडिया से मुखातिब थे, साथ ही उन्होंने पुख्ता सबूत एकत्रित करने पर महिला एसआई सहित पुलिस के छह जांच अधिकारियों को प्रथम श्रेणी का प्रमाण पत्र व 10-10 हजार का इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की हिदायत
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान होगा। इससे पहले पुलिस अधीक्षकों को चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। सर्किट हाउस में रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी व भिवानी के पुलिस अधिकारियों को हिदायत देते हुए डीजीपी ने कहा कि पुलिस सिविल प्रशासन व अर्धसैनिक बलों के साथ तालमेल स्थापित करके कदम उठाएं। चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश और आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई से करवाया जाएगा। फरार बेल जंपर व वांछित अपराधियों की धर-पकड़ की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता का पालन करने के लिए सिविल अधिकारियों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के साथ भी तालमेल अनिवार्य है। कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में इन जिलों के पुलिस अधिकारी हुए शामिल
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज कृष्ण कुमार राव, पुलिस आयुक्त सोनीपत व झज्जर सतीश बालन, पुलिस अधीक्षक रोहतक हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ वसीम अकरम, डीसीपी झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक भिवानी वरुण सिंगला, डीसीपी ईस्ट सोनीपत गौरव, पुलिस अधीक्षक दादरी पूजा वशिष्ठ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
एसआई विजेता : दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज दो केस में पुख्ता सबूत एकत्रित किए और आरोपियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
एएसआई सुभाष : सांपला थाना एरिया में 2020 में हुई महिला की हत्या की वारदात को जल्द हल करने व आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अहम सबूत एकत्रित कर अदालत में पेश किए, जिसके आधार पर आरोपी को उम्रकैद की सजा हुई।
एसआई जयदीप : साल 2020 मे शिवाजी कॉलोनी थाना एरिया में मछली पालन का कारोबार करने वाले युवक की साथी ने गोली मारकर हत्या की थी। जांच अधिकारी ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पुख्ता सबूत के दम पर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई।
एसआई जरनैल सिंह : 2018 में शिवाजी कॉलोनी थाना एरिया में हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दिलाने व 2018 में चाकू के बल पर 50 हजार रुपये छीनने की वारदात में आरोपी को 10 साल की सजा दिलाने में अहम भूमिका रही।

पीएसआई राजू सिंधु : 2021 में जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में बच्चे समेत छह लोगों की हत्या के केस में अहम सबूत एकत्रित किए। आरोपी सुखविंदर कोच को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई। जांच अधिकारी को पुख्ता सबूत एकत्रित करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed