फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lohri festival today: Dulla Bhattiwala's story will be narrated by burning wood.

लोहड़ी पर्व आज: लकड़ियां जलाकर सुनाई जाएगी दुल्ला भट्टी वाला की कहानी

Sat, 13 Jan 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 13 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Lohri festival today: Dulla Bhattiwala's story will be narrated by burning wood.
रोहतक। शहर में आज लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों ने घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी। इसके चलते किसी ने रुपये तो किसी ने ईंधन के रूप में उपले दिए। शनिवार शाम को शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित कर लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। नवविवाहित जोड़ों व शिशु के जन्म लेने की खुशी में लोहड़ी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


पंडित जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार इस पर्व पर रबी की नई फसल की पूजा की जाती है। इसमें गेहूं, जौ, दाल, सरसों व अन्य फसलें शामिल है। इसे सर्दियों के जाने व बसंत रीतू के आने का संकेत भी माना जाता है। लोहड़ी का त्योहार सूर्य देव और अग्नि का आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। शहर में शुक्रवार को लोहड़ी पर्व की धूम देखने को मिलेगी। दोस्त व परिवार के साथ त्योहार नाच-गा कर मनाया जाएगा। अगले दिन रविवार को मकर संक्रांति मनाया जाता है।
विज्ञापन


बॉक्स :
लोहड़ी पर आग के चारों ओर घूमकर लेते हैं तीन फेरे
पंजाबी परंपराओं के अनुसार शादी के समय गुरुद्वारे में चार लावे (फेरे) लिए जाते हैं। शादी के बाद आने वाली पहली लोहड़ी पर नवविवाहित जोड़े बाकी के तीन लावे लकड़ियों को इकट्ठा कर जलाई आग के चारों ओर घूमकर लेते हैं। इससे विवाह की विधि पूरी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शकुंतला तनेजा, आदर्श नगर, रोहतक।

बॉक्स :
लकड़ियां जलाकर नाच-गाना करते हैं: सुजाता गुप्ता
मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों को संस्कृति से जोड़े रखने के लिए त्योहार आज भी मनाए जाते हैं। रात के समय मोहल्ले में सब एक साथ लकड़ियां जलाकर नाच-गाना करते हैं। मुंगफली, गजक और रेवड़ी बांटी जाती है।

- सुजाता गुप्ता, महाजन पढ़ाव, झज्जर रोड।

बॉक्स :
दुल्ला भट्टी वाला की कहानी सुनाई जाती है: सतनाम मिगलानी
लोहड़ी का त्योहार कई वर्षों से पंजाब के साथ अन्य प्रदेश में भी मनाया जा रहा है। यही हमारे देशवासियों की खूबसूरती है। दूसरे राज्य के साथ धर्म के भी त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। त्योहार पर दुल्ला भट्टी वाला की कहानी भी सुनी व सुनाई जाती है।
-सतनाम मिगलानी, महाजन पढ़ाव, झज्जर रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed