फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Loggerheads dozen vehicles in rohtak

रोहतक में एक के बाद एक भिड़े दर्जनों वाहन

Thu, 11 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 11 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
 Loggerheads dozen vehicles in rohtak
पानीपत-रोहतक रोड पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे धुंध के कारण बड़ा हादसा हो गया। यहां मकड़ौली टोल पर दर्जनभर वाहन आपस में टकरा गए। सामने खड़े ट्रक में एक ट्रक की टक्कर के बाद पीछे से आ रहे वाहन आपस में टकराते चले गए। यह ट्रक रोहतक की ओर से पानीपत की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


 हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हुई है, जबकि दो भाइयों समेत कुल 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है, जहां सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


दरअसल सुबह धुंध होने के कारण मकड़ौली टोल पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। अचानक पानीपत की तरफ जा रहे एक ट्रक को पीछे से एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। धुंध अधिक होने के कारण दो मीटर तक देख पाना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीछे से आ रहे वाहन चालकों को संतुलन बिगड़ गया और टकराते चले गए। दो तो ट्रक ही भिड़ गए। एकाएक हुए हादसे से साइड में चल रहा कैंटर भी चपेट में आ गया। ताबड़तोड़ टक्कर में टकराए वाहनों के घायल चालकों का कोहराम मच गया।

इसी बीच रोहतक की तरफ आ रहे एक ट्रक ने कैंटर को सीधी टक्कर मार दी। इससे कैंटर चालक केबिन में फंस गया। देखते ही देखते टोल पर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। जब तक कैंटर से चालक को बाहर निकाला जाता, तब तक वह दम तोड़ चुका था।

पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय राजेश के रुप में हुई है। शिनाख्त उसके हाथ पर लिखे नाम के कारण हो सकी। हालांकि पुलिस को उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। हादसे में यूपी के बुलंदशहर निवासी दो भाई बिट्टू और लोकेश भी घायल हुए हैं।

 बिट्टू के सिर और पैर में गहरी चोट आई है। जबकि लोकेश के सिर में चोट आई है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी नेकीराम का केबिन के फंसने के कारण पैर टूट गया। उनकी छाती में भी चोट आई है। दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस को उनके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं।

 उनके पास से मिले मोबाइल नंबर के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। बता दें कि दो महीने पहले भी मकड़ौली टोल पर इसी तरह दर्जनों वाहन आपस में भिड़ गए थे। गनीमत रही थी कि उस समय किसी की जान नहीं गई थी।

एक ट्रक में फंसे रहे ड्राइवर-क्लीनर

हादसे में कुल तीन ट्रक पलटे। एक ट्रक में उसका चालक और क्लीनर केबिन में ही फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों  ने अन्य वाहनों में फंसे लोगों को तो निकाल लिया , लेकिन  इस ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर को निकालने में खासी दिक्कतें आईं। मौके पर सदर थाना पुलिस भी पहुंची और एंबुलेंस-क्रेन को मंगाया गया।


अफरातफरी और हड़कंप के बीच केबिन से खींचे घायल

एक के बाद एक वाहन भिड़ने से टोल प्लाजा के आसपास अफरातफरी मच गई। घायलों की चीख सुनकर अन्य वाहन चालक और परिचालक मदद के लिए दौड़े। पुलिस और लोगों की मदद से घायलों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके वाहनों से खींचकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed