{"_id":"661c61600d699d9de70998b5","slug":"lit-the-flame-of-faith-after-taking-bath-in-the-pond-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106797-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तालाब में स्नान कर जलाई आस्था की ज्योत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तालाब में स्नान कर जलाई आस्था की ज्योत
Mon, 15 Apr 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
झाड़ोदा में पवित्र तालाब मल्लाह में स्नान करते श्रद्धालु।
बहादुरगढ़। झाड़ोदा कलां स्थित बाबा हरिदास मंदिर में चैत्र मास के छठ पर्व पर लगे मेेले में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा करके सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने पवित्र तालाब मल्लाह में स्नान किया और बाबा की धूनी पर ज्योत जलाई। नवविवाहित जोड़ों ने भी मंदिर में माथा टेका। मेला समिति के प्रवक्ता रणसिंह ने बताया कि मेले में चार लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए। बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया।
रविवार की दोपहर से ही झाड़ोदा के इस पवित्र स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर शुरू हो गया था जो शाम बाद तक जारी रहा। घनी सुबह मंदिर में पूजा के साथ दर्शन शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने बाबा हरिदास के मंदिर में शीश नवाकर सुख समृद्धि की कामना की। बच्चों, युवाओं, वृद्धों व महिलाओं ने पवित्र तालाब (मल्लाह) में स्नान किया। मेले में हजारों भक्त पैदल चलकर मेले में पहुंचे। कई भक्तों ने अपने घर से मंदिर तक की यात्रा साष्टांग पूरी की। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत दूर-दूर से आए लोगों ने ज्योत लगाई। पशु पालकों ने बाबा के मंदिर में अपने पशुओं का दूध अर्पित किया। सैकड़ों शिशुओं का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ। नव विवाहित जोड़ों ने शीश नवाया। रोहतक के गांव हसनगढ़ के शशिकांत, मॉडल टाउन बहादुरगढ़ के डॉ. एसके मलिक व जटवाड़ा के रविंद्र सिंह राठी ने बाबा की ज्योत लगाकर प्रसाद वितरित किया।
कड़े सुरक्षा इंतजाम, तैनात रहे सीआरपीएफ के जवान
मेले में पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। सीआरपीएफ के जवान भी तैनात रहे। कई स्थानों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। बाबा हरिदास लोक सेवा मंडल ने भी सैकड़ों स्वयंसेवक तैनात किए थे। मंडल ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खोया पाया विभाग बनाया था। अनेक बच्चे बिछुड़े बच्चों को विभाग के कार्यकर्ताओं ने उनके अभिभावकों तक पहुंचाया। दमकल और औषधालय का भी इंतजाम रहा। जगह-जगह भंडारे लगे थे। गांव के लोगों ने भी बाहर से आने वालों को चाय व पानी आदि की सेवा मुहैया करवाई।