फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   List of police questions ready, every member will be questioned

Rohtak News: पुलिस के सवालों की सूची तैयार, हर सदस्य से होगी पूछताछ

Sat, 19 Aug 2023 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
List of police questions ready, every member will be questioned
रोहतक। बालंद गांव में परिवार की तीन बेटियों की मौत के मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसके लिए पुलिस ने सवालों की एक सूची तैयार की है। आखिर किसने खाना बनाया, किसने दूध तैयार किया। सब्जी किसने बनाई। साथ ही ऑटो कौन लेकर आया। पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे परिवार के सदस्यों को छुट्टी मिलेगी, वैसे-वैसे सवाल किए जाएंगे। शुक्रवार को परिवार के मुखिया कृष्ण के बयान दर्ज किए गए, जिसने बेटे राकेश की तरह कहा कि उनको किसी पर शक नहीं है। फूड प्वाइजनिंग होने से ही परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ी और तीन बेटियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बालंद गांव निवासी कृष्ण के दो बेटे हैं। एक बेटा राकेश जहां खेतीबाड़ी करता है, जबकि राजेश ट्रांसपोर्टर का काम करता है। 15 अगस्त को परिवार खाना खाकर सो गया। सुबह उठे तो परिवार के सदस्यों ने उल्टी की शिकायत की। गांव में कुछ दवाई ली। जब आराम नहीं हुआ तो शाम को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां दो साल की इयांशू, आठ साल की लक्षिता व छह साल की दिव्या की मौत हो गई थी। बाकी सदस्यों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बालंद गांव के केस की पुलिस ने अपने दृष्टिकोण से जांच शुरू कर दी है। परिवार के हर सदस्य से सवाल किए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल से छुट्टी का इंतजार है। साथ ही विसरा जांच रिपोर्ट व सैंपल रिपोर्ट का भी इंतजार है। पुलिस की जांच, दोनों रिपाेर्ट का मिलान करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी थाना शिवॉजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed