फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   List of flaws will be made in Omaxe City

ओमैक्स सिटी में खामियों की बनेगी सूची

Thu, 09 Jun 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
List of flaws will be made in Omaxe City
रोहतक। नगर निगम ने ओमैक्स सिटी की खामियों का सर्वे (रेडी फॉर प्रपोजल) करने की जिम्मेदारी दिल्ली की कंपनी को सौंप दी है। बुधवार को वर्क आर्डर जारी कर दिया गया। इसके तहत कंपनी से खामियों की सूची (सर्वे रिपोर्ट) और उन्हें दूर करने का एस्टीमेट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। बिल्डर से एस्टीमेट की राशि लेकर निगम खामियां दूर करेगा तब देखरेख की जिम्मेदारी लेगा।
विज्ञापन

लोगों ने जिंदगीभर की कमाई से ओमैक्स सिटी में घर लिया। आरोप है बिल्डर ने सुख-सुविधाओं के सब्जबाग दिखाए। जब लोग रहने लगे तब मूलभूत सुविधाओं का अभाव दिखा। सीवर का पानी खुले मैदान में बहाया जा रहा है। सप्लाई के पानी में इतनी ज्यादा फ्लोराइड है कि पीने योग्य नहीं है। सड़कें जगह-जगह टूटी पड़ी हैं, जिससे काफी दिक्कत हो रही है। साफ-सफाई की व्यवस्था राम भरोसे है। परेशान लोगों को जब तमाम फरियाद के बाद भी राहत नहीं मिली तो उन्होंने शासन-प्रशासन से राहत की गुहार लगाई। मामला प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज तक पहुंचा। 13 मई को ग्रीवांस कमेटी की बैठक में गृह मंत्री ने निगम अधिकारियों से मूलभूत समस्याओं का निदान कराने के निर्देश दिए। संयुक्त आयुक्त महेश कुमार ने बताया कि निगम ने तीन माह ओमैक्स सिटी की सफाई कराई थी मगर बिल्डर से कोई भुगतान नहीं किया। जब तक ओमैक्स सिटी निगम की देखरेख में नहीं आएगी तब तक सुविधाएं देना मुश्किल होगा। इस पर गृह मंत्री ने नियमानुसार कदम उठाने के निर्देश दिए। जिसके तहत निगम प्रशासन ने ओमैक्स सिटी की खामियों को दूर करने के लिए रेडी फॉर प्रपोजल (आरएफपी) सर्वे कराने का फैसला लिया। इसके लिए सात कंपनियों ने आवेदन किया, जिसमें से दिल्ली की एक कंपनी को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपते हुए बुधवार को वर्क आर्डर जारी कर दिया है। इसके तहत कंपनी के इंजीनियरों की टीम हर एंगल से सर्वे करके खामियों की सूची सौंपेगी। साथ ही खामियों को दूर करने के लिए खर्च होने वाली धनराशि का एस्टीमेट भी बताएगी।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने बताया कि सर्वे और एस्टीमेट की रिपोर्ट बिल्डर को भेजी जाएगी। बिल्डर से एस्टीमेट की राशि मिलने के बाद निगम खामियां दूर करेगा तब देखरेख की जिम्मेदारी लेगा। इस प्रक्रिया को पूरा होने में छह से सात माह लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ओमैक्स सिटी की खामियों की सर्वे रिपोर्ट (रेडी फॉर प्रपोजल) की जिम्मेदारी दिल्ली की कंपनी को सौंप दी है। वर्क आर्डर भी जारी कर दिया है, जिसके तहत खामियों को दूर करने की एस्टीमेट रिपोर्ट भी मिलेगी। एस्टीमेट की राशि बिल्डर से मिलने के बाद निगम खामियां दूर कराएगा तब देखरेख की जिम्मेदारी लेगा।
- मनजीत दहिया, अधिशासी अभियंता हेडक्वार्टर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed