फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Life Science Department provides job opportunities along with research

Rohtak News: शाेध के साथ नौकरी के अवसर देता है लाइफ साइंस विभाग

Fri, 13 Jun 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 13 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Life Science Department provides job opportunities along with research
रोहतक। जिले के 9 सरकारी व निजी काॅलेजों में बीएससी लाइफ साइंस का पाठ्यक्रम उपलब्ध है। नेकीराम कॉलेज व राजकीय महिला महाविद्यालय में सबसे ज्यादा 240 सीट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

जाट कॉलेज में 160 व किशोरी कॉलेज में 180 सीटें हैं। बीएससी मेडिकल कोर्स को अब बीएससी (लाइफ साइंस) के नाम से जाना जाता है। इस कोर्स के बाद बायोटेक्नोलॉजी, फार्मास्यूटिकल, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, पर्यावरण संरक्षण संस्थाओं, रिसर्च लैब्स, क्लीनिकल रिसर्च, अस्पतालों और शैक्षिक संस्थानों में रोजगार के अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं। बीएड या एमएससी करके शिक्षक भी बन सकते हैं।
नेकीराम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने बताया कि इसके तहत जीव विज्ञान की विविध शाखाओं, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, जेनेटिक्स, पर्यावरण विज्ञान का ज्ञान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जीवों और जीवन प्रक्रिया के अध्ययन के दौरान सूक्ष्म जीवों से लेकर मानव शरीर, पौधों, पशुओं और पारिस्थितिकी तक की सभी कार्य प्रणालियों की जानकारी प्राप्त होती है। स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान का आधारभूत ज्ञान मिलता है और यह मेडिकल और पैरामेडिकल क्षेत्रों की नींव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed