{"_id":"693739756818d0e6a702a6be","slug":"licenses-and-rcs-were-not-issued-due-to-the-transport-departments-website-not-working-rohtak-news-c-17-roh1020-775113-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: परिवहन विभाग की वेबसाइट न चलने से नहीं बने लाइसेंस व आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: परिवहन विभाग की वेबसाइट न चलने से नहीं बने लाइसेंस व आरसी
Tue, 09 Dec 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। परिवहन विभाग की वेबसाइट का सर्वर डाउन होने से सोमवार को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी बनवाने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को पूरा दिन कार्यालयों और सेवा केंद्रों पर देर शाम तक इंतजार करना पड़ा। सर्वर डाउन होने से आरटीए कार्यालय में कोई लाइसेंस और आरसी नहीं बन पाया।
सांपला निवासी जतिन ने बताया कि तहसील में लाइसेंस बनवाने के लिए पहुंचा था लेकिन साइट न चलने से लाइसेंस अप्लाई नहीं कर पाया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जवाब दिया कि तीन दिन से साइट धीमी चल रही है।
वहीं, आरटीए कार्यालय पहुंचे भगवतीपुर निवासी रोहित ढुल ने बताया कि वेबसाइट न चलने के आरसी बनवाने का काम नहीं हो सका। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है और लोगों को काम के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए वेबसाइट धीमी थी। वेबसाइट पूरी तरह से बंद नहीं हुई। साथ-साथ ऑनलाइन काम करने का प्रयास जारी रहा। - मनीष मदान, सह सचिव, आरटीए।