{"_id":"6547d50cebedbe77ac06f27d","slug":"libyan-businessman-dupes-sanghi-doctor-of-rs-6298-lakh-on-the-pretext-of-sending-him-28-lakh-woman-from-philippines-rohtak-news-c-17-roh1018-287583-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लीबिया के बिजनेसमैन के 2.8 लाख डॉलर भेजने का झांसा देकर सांघी के डॉक्टर से 62.98 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लीबिया के बिजनेसमैन के 2.8 लाख डॉलर भेजने का झांसा देकर सांघी के डॉक्टर से 62.98 लाख ठगे
विज्ञापन
रोहतक। यूनाइटेड किंगडम (यूके) में लीबिया के बिजनेसमैन का बैंक में नॉमिनी (उत्तराधिकारी) बनाकर 2.8 लाख डॉलर भेजने का झांसा देकर फिलीपिंस की महिला ने सांघी गांव के डॉक्टर से 62 लाख 98 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में डॉक्टर ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
सांघी गांव निवासी डाॅ जयभगवान ने बताया कि उसका इस्टाग्राम पर अकाउंट हैं। 25 जुलाई 2023 को उसके पास एक विदेशी महिला की रिक्वेट आई, जो उसने स्वीकार कर ली। इसके बाद बातचीत होने लगी। महिला ने बताया कि वह फिलिपिंस निवासी मारिया एमान है, जो यूके के लंदन स्थित बैंक में ऑडिटर है। उसने खुद को विडो बताकर दर्द भरी कहानी सुनाकर डॉ. का विश्वास जीत लिया। इसके बाद कहा कि उनके बैंक में लीबिया के बिजनेसमैन डिमिन बैनजैक का अकाउंट था, जिसमें 2.8 लाख डालर जमा हैं। 2008 में बैनजेक की उसके सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका कोई नॉमिनी नहीं है। ऐसे में बैंक उसके खाते की राशि को अपने खजाने में जमा कर लेगा। वह उसे बैनजेक का नॉमिनी बनाने के लिए गाइड करेगी। इसका उसे काफी अनुभव है। इसके बाद राशि आपके अकाउंट में आ जाएगी। डॉ.ने विश्वास करके प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके बाद किसी न किसी नियम के नाम पर महिला व उसके गिरोह ने डॉ. से 62 लाख 98 हजार से ज्यादा राशि ट्रांसफर करवा ली। बाद में मैसेज आया कि उक्त महिला का एक्सीडेंट हो गया है।