फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Letter written to Health Minister to increase the number of posts of Medical Officer

Rohtak News: मेडिकल ऑफिसर के पदों की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को लिख पत्र

Mon, 09 Dec 2024 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Letter written to Health Minister to increase the number of posts of Medical Officer
रोहतक। हरियाणा स्टेट डॉक्टर एसोसिएशन ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती सीट 2 हजार करने का आग्रह किया है। पत्र की एक प्रति कुलपति व स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ मुख्यालय भी भेजी है।
विज्ञापन

आज भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देने के लिए चिकित्सकों काफी कमी है। चिकित्सकों की भारी कमी के कारण आमजन नीम हकीमों के इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। प्रेसिडेंट डॉक्टर आशीष पुनिया और जनरल सेक्रेटरी डॉ. परमवीर राठी ने पत्र के माध्यम से बताया कि वर्तमान में 5,522 चिकित्सा अधिकारी के पद हैं, इनमें से 4,016 भरे हैं। वहीं 1506 पद रिक्त हैं। वर्तमान में 777 मेडिकल ऑफिसर (एमओ) पद के लिए रोहतक यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंस की ओर से परीक्षा कराई गई। इसमें 6000 एमबीबीएस डिग्री व पीजी डिग्रीधारी ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंतिम परीक्षा 2022 जून में 980 पदों के लिए हुई है। अब लगभग तीन साल बाद केवल 777 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। ऐसे में मेडिकल ऑफिसर के पदों की संख्या में वृद्धि कर 2000 पर किए जाएं, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed