{"_id":"677add23d304152f200b92f9","slug":"lesson-of-unity-taught-emphasis-on-adding-members-to-the-organization-rohtak-news-c-17-roh1020-575977-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एकता का पाठ पढ़ाया, संगठन में सदस्य जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एकता का पाठ पढ़ाया, संगठन में सदस्य जोड़ने पर जोर
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक स्थानीय मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब रोहतक में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला चेयरमैन देबी सिंह देसवाल व जिला प्रधान दयानंद यादव ने संयुक्त रूप से की। बैठक की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज के पूर्व राज्य प्रधान देवराज नांदल के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
जिला प्रधान दयानंद यादव व जिला चेयरमैन देबी सिंह देसवाल, राज्य कार्यकारिणी चेयरमैन मेहर सिंह नैन व राज्य कोषाध्यक्ष तुहीराम शर्मा ने संगठन में सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया और एकता का परिचय देने को कहा। जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी अपने संबोधन में संगठन को मजबूत करने को कहा। मंच संचालन शमशेर सिवाच ने किया।
इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के अतिरिक्त आनंद स्वरूप, रामचंद्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा,राजबीर भदानी जिला प्रधान झज्जर, बिशम्बर भाटिया,करतार शास्त्री, राजेंद्र हुड्डा, रोशनी हुड्डा,धरमकौर मलिक, मूर्ति देवी,सतीश शर्मा झज्जर,दया नांदल आदि मौजूद रहे।