फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lecture organized on the life of Ahilyabai Holkar

Rohtak News: अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर व्याख्यान का आयोजन

Tue, 26 Nov 2024 07:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Nov 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Lecture organized on the life of Ahilyabai Holkar
25सीटीके03...गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में हुआ विस्तार व्याख्यान में प्रो सीता राम व्यास का स्
गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में सोमवार को अहिल्याबाई के जीवन पर कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ व एनएसएस की ओर से विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षाविद प्रो. सीता राम व्यास ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से डॉ. पुष्पदीप डागर ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्रो. सीता राम व्यास ने कहा भारत देश अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां अनेक ऐसे योद्धा, शासक और वीरांगनाओं ने जन्म लिया है, जिनका नाम आज भी अमर है और हमेशा रहेगा।उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर उस दौर की शासक थीं, जब महिलाओं के लिए शिक्षा, राजनीति और शासन में भाग लेना अत्यंत कठिन माना जाता था।
विज्ञापन

उन्होंने समाज की रुढ़िवादी धारणाओं को तोड़ते हुए न केवल शक्तिशाली राज्य पर शासन किया, बल्कि एक कुशल नेता दूरदर्शी विचारक और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में समाज में अपनी पहचान बनाई। डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि छात्राओं को अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. पुष्पदीप डागर ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सुखदेव शर्मा, एनएसएस अधिकारी डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. मंजू शर्मा व डॉ. मनीषा खासा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed