{"_id":"67c0ce9a278755c0d0097da2","slug":"lecture-on-the-changing-image-of-women-rohtak-news-c-17-roh1020-608265-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिलाओं की बदलती छवि विषय पर व्याख्यान दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिलाओं की बदलती छवि विषय पर व्याख्यान दिया
Fri, 28 Feb 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
27सीटीके04-नेकीराम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत:कॉलेज
रोहतक। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय सांपला की प्रो. अंकिता बेनीवाल ने लोकप्रिय संस्कृति के माध्यम से महिलाओं की बदलती छवि विषय पर व्याख्यान दिया।
प्राचार्य लोकेश बल्हारा ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में युवाओं को अपने व्यक्तित्व को संतुलित रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी गलत प्रभाव से बचने की सलाह दी। डॉ. अंकिता बेनीवाल ने छवि पुस्तिकाओं और पत्रिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि लोकप्रिय संस्कृति ने भारतीय महिलाओं को पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकालकर आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है। उन्होंने सिनेमा, टेलीविजन, विज्ञापन, सोशल मीडिया और साहित्य के माध्यम से महिलाओं की बदलती छवि पर प्रकाश डाला।
प्रो. रेनू राणा ने बताया कि लोकप्रिय संस्कृति समाज की सोच, विचारधारा और मूल्यों को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर डॉ. अनिल खटकड़, डॉ. सुरेंद्र संगवान, डॉ. रामपाल, डॉ. प्रवीण, पूजा, प्रतिभा, अरुण, सकीना, निधि, अर्चना, पंकज और महिला प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।