फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lead Bank given master plan for other bank

बैंकों में आ रही 1 लाख 23 हजार लोगों की पेंशन, भीड़ एकत्रित न हो, लीड बैंक ने दिया सभी बैंकों को मास्टर प्लान

Tue, 14 Apr 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lead Bank given master plan for other bank
शिला बाईपास चौक पर खुले एटीएम व नहीं रखा सैनिटाइजर । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RohtakCity
रोहतक। समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले के सवा एक लाख लोगों की पेंशन जारी कर दी गई है, जो जल्द बैंकों में टुकड़ों के हिसाब से आएगी। बैंकों के अंदर भीड़ न बढ़े और ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके लिए लीड बैंक ने सभी बैंकों को एक मास्टर प्लान दिया है। इसके तहत जहां पेंशन लेने के लिए उपभोक्ता ज्यादा हैं, वहां टोकन सिस्टम सख्ती से लागू करें। जरूरत पड़ने पर बैंक एजेंट व डाक विभाग के सहयोग से ग्राहकों तक गली व मोहल्लों में पेंशन पहुंचाई जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जिले की जनसंख्या 15 लाख से ज्याद है। इसमें पांच लाख अकेले रोहतक शहर में लोग निवास करते हैं। पूूरे जिले में 247 बैंक ब्रांच हैं। इनमें पंजाब नेशनल बैंक की सबसे ज्यादा ब्रांच हैं, जिसके चलते इसी बैंक को लीड बैंक का दर्जा हासिल हैं। लीड बैंक के मैनेजर मुकेश जैन ने बताया कि शासन व प्रशासन की हिदायतों के तहत कोरोना वायरस को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। पिछले सप्ताह जनधन योजना के तहत 2 लाख से ज्यादा खातों में केंद्र सरकार की तरफ से 500-500 रुपये जारी किए गए थे। इस राशि को निकालने के लिए कई जगह भीड़ जुटने की शिकायत मिली थी। ऐसे में एक मास्टर प्लान बनाया है, जिसके बारे में सभी बैंकों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

काउंटर के हिसाब से दें टोकन, आधा घंटा पहले आए स्टाफ
प्लान के तहत लीड बैंक मैनेजर ने सभी बैंकों के मैनेजरों से कहा है कि पेंशन या जनधन योजना के पैसे लेने ज्यादा लोग एकत्रित हो रहे हैं, वहां सख्ती से टोकन सिस्टम लागू किया जाए। स्टाफ सुबह आधा घंटा पहले आए। बैंक के अंदर मौजूद काउंटर के हिसाब से प्लान बनाए, कितने उपभोक्ताओं को एक समय में अटेंड किया जा सकता है। उसी हिसाब से आधा-आधा घंटे के हिसाब से लाइन में खड़ा किया जाए। ताकि ग्राहकों को परेशानी भी न हो और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हो सके। सोमवार को खुद लीड बैंक मैनेजर मुकेश जैन ने बाबरा मोहल्ला स्थित पीएनबी और कच्चा बेरी रोड स्थित एसबीआई की ब्रांच में गए। दो दिन पहले टिटौली, घरौठी से लेकर गद्दी खेड़ी गांव में भी बैंक ब्रांचों का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक एजेंट का सहारा लें या डाक विभाग से मांगे सहयोग
प्लानिंग के तहत बैंकों से कहा गया है कि अगर भीड़ टोकन सिस्टम से भी कम नहीं हो रही है तो पंजीकृत बैंक एजेंट या डाक विभाग का सहयोग लिया जा सकता है। इसके तहत एजेंट पूरी टीम के साथ उस एरिया में जाकर पेंशन बांट सकता है, जहां उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा है। इसके लिए मोबाइल एटीएम का प्रयोग किया जा सकता है। या फिर डाक विभाग के माध्यम से भी पेंशन बांटी जा सकती है।
टुकड़ों में एसएमएस से दी जाए पेंशन की सूचना
समाज कल्याण विभाग की जारी सम्मान निधि पेंशन का वितरण टुकड़ों में किया जाए। इसके लिए खाताधारक को एसएमएस से सूचना दी जाए कि उसको किस दिन व किस समय पेंशन लेने आना है। ताकि बैंकों में भीड़ न बढ़े। लीड बैंक के मुताबिक उन्होंने जनधन योजना के तहत आए 500-500 रुपये के वितरण के समय भी इसी तरह की व्यवस्था की थी। केवल कच्चा बेरी रोड व बाबरा मोहल्ले में भीड़ होने की सूचना मिली थी। वहां टोकन व्यवस्था सख्ती से लागू की गई है।

हर एटीएम में रखवाएं बैंक सैनिटाइजर, पीएनबी में व्यवस्था की
पंजाब नेशनल बैंक के हर एटीएम में सैनिटाजर की बोतल दीवार पर चस्पा कर दी है। जहां नहीं हुई, वहां जल्दी कर देंगे। दूसरे बैंकों को भी यही कदम प्राथमिकता से उठाने के लिए कहा गया है।
मुकेश जैन, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed