फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Law department student and photographer corona infected, 7 new dengue cases found

विधि विभाग की छात्रा व फोटोग्राफर कोरोना संक्रमित, डेंगू के 7 नए केस मिले

Fri, 12 Nov 2021 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Law department student and photographer corona infected, 7 new dengue cases found
डेंगू व कोरोना का खतरा कम नहीं हो रहा है। वीरवार को जिले में कोरोना के दो नए केस मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इसके अलावा डेंगू के भी सात नए केस मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या 289 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में दो कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इनमें से एक ओमेक्स सिटी की विधि विभाग की छात्रा है। दूसरा केस जगदीश कॉलोनी का फोटोग्राफर है। इन्हें एकांतवास में रखा गया है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। विभाग ने वीरवार को 1291 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 561 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। महामारी की संक्रमण दर 4.65 प्रतिशत व सुधार की दर 97.69 प्रतिशत है। महामारी से जनता की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत वीरवार को 4509 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1170 को पहली व 3339 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक 1017498 वैक्सीन डोज लगा चुका है।
विज्ञापन

इधर, डेंगू के जिले में सात नए केस मिले हैं। इनमें श्रीनगर कॉलोनी, प्रेमनगर, जनता कॉलोनी, विजय नगर, बाबरा मोहल्ला, नेहरू कॉलोनी व बड़ा बाजार से एक-एक केस शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत वीरवार को भी जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत धोबी मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला, गढ़ी मोहल्ला, बाबरा मोहल्ला, दुर्गा कॉलोनी, विजय नगर, जवाहर नगर, एमडीयू कैंपस, राम नगर व आर्य नगर शामिल है। यहां 37 घरों में मच्छर का लार्वा मिला। टीमों ने इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया है। उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत लोगों को जागरूक बनाने का प्रयास जारी है। लार्वा मिलने पर नोटिस दिया जा रहा है। जिले में डेंगू के 289 केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed