फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Launched mobile clinic service for Kanwaris

Rohtak News: कांवड़ियों के लिए मोबाइल क्लीनिक सेवा का शुभारंभ किया

Thu, 13 Jul 2023 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 13 Jul 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Launched mobile clinic service for Kanwaris
रोहतक। ब्राह्मणवास स्थित गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज में कांवड़ियों के लिए बुधवार को कॉलेज की ओर से मोबाइल क्लीनिक सेवा की शुरुआत की गई। उपायुक्त अजय कुमार ने एंम्बुलेंस को कॉलेज परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल क्लीनिक सेवा रोहतक से गोहाना के बीच चलकर कांवड़ियों के मार्गदर्शन एवं चिकित्सा के लिए उपलब्ध रहेगी। कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण कर सभी को कम से कम एक-एक पौधा रोपने का संदेश दिया। उपायुक्त ने कॉलेज प्रांगण में स्थित शिवालय में विश्व कल्याण और कांवड़ियों की शुभ यात्रा के लिए पूजा अर्चना की। उन्होंने मानव कल्याण के कार्यों को सर्वोत्तम बताते हुए कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा मानव कल्याण के कार्य करने चाहिए तथा समाज कल्याण में अपना हर संभव योगदान देना चाहिए। मानव कल्याण के कार्यों में योगदान देने से हमें अपार आत्म संतुष्टि मिलती है। विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वह समाज व देशहित में अपनी ऊर्जा का सकारात्मक कार्यों में प्रयोग करें। जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करें। कांवड़ियों के लिए निशुल्क दवाएं व चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा कॉलेज प्रांगण में निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया है, जो वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में कांवड़ियों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. संजय अत्री, डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. बिजेंद्र कौशिक, उदयभान शर्मा, डॉ. कपिल कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed