फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Large disclosure in illegal ortho implant case seized in PGIMS

पीजीआईएमएस में जब्त अवैध ऑर्थो इम्प्लांट मामले में बड़ा खुलासा

Mon, 14 Dec 2020 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Large disclosure in illegal ortho implant case seized in PGIMS
रोहतक। पीजीआईएमएस में जब्त अवैध ऑर्थो इम्प्लांट मामले में रविवार सेवानिवृत जज की चल रही फैक्ट फाइंडिंग जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें एक सीनियर डॉक्टर का नाम सामने आया है, जिसने जब्त इम्प्लांट ना छोड़ने पर सुरक्षा अधिकारी को धमकी तक दी थी। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से लेकर सेवानिवृत जज अब तक संस्थान से भी बार-बार जिम्मेदार डॉक्टर का नाम ही पूछ रहे हैं, जिसकी कड़ी रविवार को जांच अधिकारी के समक्ष खुलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को सेवानिवृत्त जज आरपी भसीन ने बतौर जांच अधिकारी डॉ. बीएम वशिष्ठ, मुख्य सुरक्षा अधिकारी मेजर नीरज शर्मा, पूर्व सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सरोहा व एक महिला स्टाफ को बुलाया था। बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी के समक्ष दिए गए बयानों में कुछ डॉक्टरों के बारे में बताया गया है और ऑर्थो के एक सीनियर डॉक्टर के खिलाफ बड़ा बयान दिया गया है। यही नहीं इम्प्लांट जब्त किए जाने के दिन ऑपरेशन थियेटर में मौजूद सीनियर डॉक्टर भी अब सवालों के घेरे में आ गए हैं। 25 जुलाई 2018, 11 अगस्त 2018 व 13 अगस्त 2018 को पूर्व निदेशक डॉ. नित्यानंद व सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सरोहा ने सारा अवैध इम्प्लांट स्पेशल निरीक्षण में जब्त किया था।
विज्ञापन

---
डीएमएस सुरक्षा डॉ. सुखबीर को तीन जनवरी को होना होगा पेश
जांच अधिकारी ने जब्त किए गए इम्प्लांट के समय बतौर डीएमएस सुरक्षा में शामिल रहे डॉ. सुखबीर बराड को भी बुलाया है। अगली सुनवाई तीन जनवरी 2021 को होगी। अधिकारी ने सामान जब्त करने की तीन तारीखों के दिन के डॉक्टरों व मरीजों की लिस्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जांच में सबसे बड़े सवाल
- सरकारी संस्थान में निजी सप्लायर कैसे इम्प्लांट लेकर आया
- ऑर्थो के पूर्व एचओडी के बनाए नियम क्यों नहीं लागू हो रहे
- अम्रत स्टोर से क्यों नहीं इम्प्लांट मंगाया जा रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed