फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Land dispute: Brother accused of robbery and assault, case filed on court order

जमीन विवाद : भाई पर लूटपाट व मारपीट का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Fri, 22 Jul 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Land dispute: Brother accused of robbery and assault, case filed on court order
रोहतक। लाखमाजरा खंड के गांव नांदल में जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। एक भाई ने अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि उसके भाई व उसके परिवार के सदस्यों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि लूटपाट कर जान से मारने की धमकी दी। महम अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नांदल गांव निवासी सुखबीर ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि वे तीन भाई हैं। उसके पिता का देहांत हो चुका है, जबकि मां उसके साथ रहती है। उसने शादी नहीं की है। जमीन को लेकर उसका भाई महाबीर व उसके परिवार के सदस्य उसके साथ मारपीट करते हैं। 6 जून को आरोपियों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि सोने की चेन व अंगूठी भी ले गए। साथ ही तेजधार हथियार से उस पर वार किया। उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। उसने सीएम विंडो पर भी शिकायत लगाई, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उसने अदालत में याचिका दायर की। अदालत ने लाखनमाजरा थाना पुलिस को केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed