फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Laldora property case: Ward wise committee formed, outgoing councilor made chairman

लालडोरा प्रॉपर्टी केस : वार्ड अनुसार कमेटी गठित, निवर्तमान पार्षद बनाए गए चेयरमैन

Sat, 03 Aug 2024 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Laldora property case: Ward wise committee formed, outgoing councilor made chairman
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। लालडोरे में प्रॉपर्टी प्रमाण पत्र बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के 20 दिन बाद निगम प्रशासन ने प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। इसके लिए वार्ड अनुसार कमेटी गठित की गई, जिसके चेयरमैन निगम के निवर्तमान पार्षद होंगे। सोमवार को संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा अधिकारियों के साथ मामले को लेकर बैठक करेंगी।
शहर 149 वर्ग किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है, जिसमें 5 लाख 17 हजार से ज्यादा जनसंख्या है। 30 प्रतिशत एरिया पुराने शहर का है, जिसमें दरवाजा मोहल्ला, बाबरा मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला, धोबी मोहल्ला, प्रधाना मोहल्ला, ब्राह्मणा मंडी, कलालान मोहल्ला, केवल गंज, पाड़ा मोहल्ला, पारस मोहल्ला, पिथवाड़ा मोहल्ला, प्रताप मोहल्ला, डिबडी मोहल्ला, कायस्थान मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, किला मोहल्ला के अलावा निगम में शामिल गांव बोहर, गढ़ी बोहर, बलियाना, खेड़ी साध, पहरावर, कन्हेली, सुनारिया कलां व खुर्द भी शामिल हैं। इन कॉलोनी व गांवों में एक एरिया भी है, जहां जमीन के रिकाॅर्ड में खसरा नंबर नहीं है। ऐसे में लालडोरा एरिया में उन लोगों के नाम सरकार प्रॉपर्टी करना चाहती है, जिनका 10 साल से ज्यादा समय से नियंत्रण व कब्जा है, साथ ही किसी तरह का विवाद नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 11 जुलाई को मानेसर में प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में योजना का श्रीगणेश किया था। उसी दिन रोहतक में 18 लोगों को प्रॉपर्टी के कागजात सौंपे गए थे। बचे लोग अब नगर निगम अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी निगम के अधिकारी प्रक्रिया शुरू नहीं कर सके है।
विज्ञापन

निगम की संयुक्त आयुक्त व एटीपी करेंगे दावे-आपत्तियों की सुनवाई
डीसी एवं निगम आयुक्त अजय कुमार ने प्रक्रिया चालू करने के लिए पत्र जारी किया है। इसमें संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा व एटीपी तिलक कुमार दावे व आपत्तियों की सुनवाई करेंगे। इसके लिए डीएमसी जितेंद्र कुमार, जोनल टैक्स आफिसर जगबीर सिंह, एलओ संदीप बतरा व पटवारी परमेश रिपोर्ट तैयार करके देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
वार्ड अनुसार गठित कमेटी, निवर्तमान पार्षद बनाए गए चेयरमैन
वार्ड चेयरमैन/पार्षद सदस्य क्षेत्र
3 तिलकराज चौहान अभी तय नहीं दरवाजा मोहल्ला
4 धर्मेंद्र गुलिया यश मित्तल व मनोज गुलिया बाबरा मोहल्ला
17 धर्मेंद्र गुलिया मोनू कायस्थान मोहल्ला
5 मेडम गीता सतीश कुमार व रणबीर सलारा मोहल्ला
6 सुरेश किराड़ राजेश सैनी किला मोहल्ला
9 जयभगवान ठेकेदार शमशेर बोहर
10 राहुल देशवाल प्रदीप, आनंद व प्रवीण बलियाना, खेड़ी साध, पहरावर व माजरा
17 राजू सहगल आदेश सक्सेना, प्रिया व रोहित ब्राह्मणा मंडी, कलालान मोहल्ला,
केवलगंज, पाड़ा मोहल्ला, पारस,
पिथवाड़ा व प्रताप और पिथरी मोहल्ला
22 संतोष देवी अभी तय नहीं सुनारिया कलां व खुर्द
वर्जन
निगम आयुक्त की तरफ से कमेटियों का गठन कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सोमवार को संयुक्त आयुक्त अंकित वर्मा अधिकारियों की बैठक लेंगी, ताकि आवेदनों की जांच पड़ताल शुरू हो सके। कमेटियों की मौजूदगी में दावों की जांच होगी, ताकि पारदर्शिता रहे। - जितेंद्र कुमार, डीएमसी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed