{"_id":"65bdf11061b0d2829e0a1fb6","slug":"lal-krishna-advani-had-come-to-rohtak-in-2009-lok-sabha-elections-in-haryana-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 2009 के लोकसभा चुनाव में रोहतक आए थे लालकृष्ण आडवाणी, BJP व INLD गठबंधन के प्रत्याशी थे नफे सिंह राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 2009 के लोकसभा चुनाव में रोहतक आए थे लालकृष्ण आडवाणी, BJP व INLD गठबंधन के प्रत्याशी थे नफे सिंह राठी
Sat, 03 Feb 2024 01:25 PM IST
नवीन दलाल
विजेंद्र कौशिक, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:25 PM IST
सार
भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का हरियाणा से गहरा नाताा रहा है। 1999 में लालकृष्ण आडवाणी रथ यात्रा लेकर रोहतक पुरानी अनाज मंडी में आए थे। इस दौरान उन्होंने संकल्प लिया था कि एक दिन अयोध्या में राममंदिर बनाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिला है। उनका रोहतक से गहरा नाता रहा है। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में आडवाणी पुराने बस स्टैड के मैदान में भाजपा-इनेलो गठबंधन के प्रत्याशी नफे सिंह राठी के पक्ष में जनसभा की थी। हालांकि राठी कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा से हार गए थे, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उससे पहले आडवाणी 1999 में रथ यात्रा लेकर पुरानी अनाज मंडी में आए थे। उस समय जनसभा के संयोजक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल व मंडल अध्यक्ष माया कृष्ण सक्सेना रहे। जनसभा में भारी भीड़ जुटी थी। पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. सुरेंद्र बंसल के बेटे व नगर निगम के पूर्व पार्षद अमित बंसल ने बताया कि मंच से ही आडवाणी ने संकल्प लिया था कि एक दिन अयोध्या में राममंदिर बनाएंगे। इससे अलावा भी कई बार आडवाणी रोहतक आए हैं।
विज्ञापन