फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lado Laxmi Yojana: Big decision of the government

Rohtak News: लाडो लक्ष्मी योजना सरकार का बड़ा फैसला

Sat, 30 Aug 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Lado Laxmi Yojana: Big decision of the government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय लेकर महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
वह स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित जिला लोक-संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विधानसभा सत्र के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी राजनीति कर रहे हैं और सदन में सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों को सुनना नहीं चाहते हैं। जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब देना शुरू किया तो विपक्ष वॉकआउट कर गया। विपक्ष का रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को इस योजना का शुभारंभ होगा। इस योजना के तहत पात्र सभी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पूरे देश में सहकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है।
प्रदेश के सभी पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समिति) में कंप्यूटर का कार्य लगभग 70 फीसदी पूरा हो चुका है। डॉ. शर्मा ने कहा कि नई सहकारिता नीति के तहत अब पैक्स को बड़े स्तर पर ले जाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस नीति के बाद पैक्स अब अपनी आय बढ़ाने और किसानों व आम जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर), जन औषधि केंद्र और पेट्रोल पंप भी स्थापित कर सकते हैं। यह कदम पैक्स को और अधिक मजबूत बनाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed