फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lack of values

कांग्रेस में संस्कारों की कमी : बड़ौली

Tue, 02 Sep 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lack of values
पत्रकारों से बात करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली साथ है जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणव
रोहतक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में संस्कारों की कमी है। कांग्रेस पार्टी ने न कभी पिछड़ों की चिंता की और न ही महिलाओं का सम्मान किया। अभी तक पीएम मोदी की माता के बारे में अपशब्द कहने पर राहुल गांधी ने माफी तक नहीं मांगी है। उनके रवैये से साफ है कि उनके आचरण में संस्कार नहीं बचे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी संस्कार विहीन हो गई है। वे सोमवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने को लेकर ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा व दूसरे प्रकोष्ठों के संयोजक व सह संयोजकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पार्टी सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर व स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे। बड़ौली ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो राजनीति के साथ जनसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने ओबीसी समाज के अधिकारों का हनन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर पिछड़े वर्ग का दर्द समझते हैं इसलिए वह पिछड़ों को आरक्षण दिए हैं। प्रदेश सरकार में महिला, युवा, किसान और गरीब हर वर्ग का समानभाव से उत्थान हो रहा है।
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ऐतिहासिक निर्णय है। अब प्रदेश की महिलाओं को 2100 रुपये मिलने लगेंगे। बैठक में संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया भी मौजूद रहे।

जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, खुशी की बात है अच्छी बारिश हुई
बैठक के बाद पार्टी कार्यालय में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बाढ़ प्राकृतिक आपदा है जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। साथ ही खुशी की बात है कि चारों तरफ बारिश हो रही है। 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। अब पानी की कमी नहीं रहेगी। जलभराव से किसानों की फसल खराब होने व मकान गिरने परह दुख जाते हुए बड़ौली ने कहा कि सरकार लोगों की हरसंभव मदद कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क करे ताकि प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। उन्होंने अमेरिका की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर कहा कि भारत-चीन के बीच संबंध सुधार रहे हैं। इससे भविष्य में फायदा होगा। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed