फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lack of security equipment with municipal sanitation workers

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के पास हुई सुरक्षा उपकरणों की कमी

Mon, 27 Apr 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lack of security equipment with municipal sanitation workers
पुराने एडीसी कार्यालय में साथियों के साथ चर्चा करते प्रधान संजय बिडलान। - फोटो : RohtakCity
नगर निगम के सफाई कर्मियों के पास एक सप्ताह से मास्क व सैनिटाइजर नहीं है। कर्मचारी संघ के प्रधान ने निगम आयुक्त को पत्र भेजकर चेताया है कि अगर दो दिन में सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए तो सफाई कर्मचारी फील्ड में नहीं जाएंगे। उधर, मेयर मनमोहन गोयल का कहना है कि वे निगम आयुक्त से इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन

आयुक्त को भेजे पत्र में नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान संजय बिड़लान ने लिखा कि कर्मचारी कोरोना के खिलाफ एक माह से बिना अवकाश के जंग लड़ रहे हैं। चाहे सफाई कर्मचारी हो या फायर कर्मी। ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी भी पसीना बहा रहे हैं। निगम प्रशासन ने कुछ समय के लिए कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए थे। लॉकडाउन बढ़ने के कारण मास्क व सैनिटाइजर व दूसरे उपकरण की कमी हो चुकी है। संबंधित अधिकारियों को लिखित में भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। अगर दो दिन में सुरक्षा उपकरण नहीं मिले तो कर्मचारी फील्ड में नहीं उतरेंगे।
विज्ञापन

निगम ने तीन बार सैनिटाइजर की शीशी दी थी, लेकिन वह अब खत्म हो चुकी है। एक सप्ताह पहले अधिकारियों को अवगत कराया गया तो कहा कि साबुन की टिकिया ले लें। अधिकारी लिखकर दें कि बिना सुरक्षा उपकरणों से कोरोना से बचाव हो जाएगा। नहीं तो वे काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय बिड़लान, प्रधान नगर निगम
कर्मचारियों के पास मास्क व सैनिटाइजर न होना चिंता का विषय है। इस संबंध में वे आयुक्त से बात करेंगे। आखिर कहां दिक्कत आ रही है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोताही नहीं बरती जा सकती।
- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed