{"_id":"69810ef7753c2606250d0dd5","slug":"lack-of-facilities-in-imt-highlightedlack-of-facilities-in-imt-highlighted-rohtak-news-c-17-roh1020-804417-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आईएमटी में सुविधाओं की कमी को किया उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आईएमटी में सुविधाओं की कमी को किया उजागर
Tue, 03 Feb 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
7-रोहतक के आईएमटी में बैठक के दौरान प्रधान जोगिंद्र नांदल को गुलदस्ता देते आईएमटी उद्योग वेलफेय
रोहतक। आईएमटी में सोमवार को आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें आईएमटी के विकास व सुंदरीकरण से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार किया गया। इस दौरान आईएमटी के फेज-3 में औद्योगिक इकाइयों के सुचारु रूप से संचालन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे व नागरिक सुविधाओं की कमियों को उजागर किया गया।
बैठक के अध्यक्ष व प्रधान जोगिंद्र नांदल ने बताया कि सदस्यों ने फेज-3 में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्ट्रीट लाइटों में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का मुद्दा भी उठाया गया जिसमें उचित रखरखाव और प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन पर बल दिया गया।
औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा की आवश्यकता पर बात की गई। महासचिव संदीप नांदल ने बताया कि सदस्यों ने औद्योगिक क्षेत्र में समर्पित फायर ब्रिगेड सेवा के अभाव पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
उद्योगों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। एचएसआईआईडीसी कार्यालय में स्थायी कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया गया जिससे प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक विलंब होता है। इसके अतिरिक्त बैंक, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी सार्वजनिक सुविधाओं की कमी पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान उपाध्यक्ष जसमेर लाठर, संयुक्त सचिव अंशु ऐरन, कार्यकारिणी सदस्य महेश महावर व कार्यकारिणी सदस्य एसबी नैन शामिल रहे।