फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kundu said- I will remain indebted to the public all my life

Rohtak News: कुंडू बोले-सारी उम्र रहूंगा जनता का ऋृणी

Fri, 30 Aug 2024 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Kundu said- I will remain indebted to the public all my life
29महम01- मदीना में जनसंपर्क अभियान में जुटी भीड़। स्रोत: संवाद
महम। विधायक बलराज कुंडू जनसंपर्क अभियान के तहत हलके के गांव मदीना पहुंचे। वहां उमड़े जनसैलाब ने उत्साह के साथ विधायक का स्वागत किया। अपने संबोधन में बलराज कुंडू ने कहा कि जनता ने जो उनपर भरोसा जताया है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे । वीरवार को विधायक कुंडू ने गांव मदीना में डोर-टू-डोर अभियान चलाया, इस दौरान उनके हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। बलराज कुंडू ने कहा कि बड़े-बुजुर्गों, माताओं-बहनों, और युवा साथियों का अपार समर्थन मिला है । लोगों को संबोधित करते हुए बलराज कुंडू ने कहा कि हजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं पर मदीना के हर दिल ने सहमति जताकर जो प्यार और विश्वास दिखाया है, उसने मेरे हौसले को बुलंद कर दिया है। आपके इस अपार समर्थन के साथ, हम मदीना से बड़ी जीत का आगाज कर रहे हैं। सेवा और समर्पण का यह सफर, अब और भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

सरकार बनाने में होगा हजपा का अहम रोल
विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस व भाजपा का शासन देख चुकी है और महम की जनता को पता है कि सुख व दुख में उनके साथ कौन खड़ा है। कुछ लोग इस सीट को अपनी बपौती समझते थे, लेकिन पिछले चुनाव में जनता ने उनका वहम निकाल दिया और इस बार में महम की जनता एक बार फिर से उनका वहम निकालने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में समीकरण बन रहे है, उससे साफ है कि हजपा के सहयोग बिना सरकार नहीं बन सकती है और इस बार हजपा का सरकार बनाने में अहम रोल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed