फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kundli being scrutinized for 100 drivers and 100 operators

100 चालक व 100 परिचालकों की खंगाली जा रही कुंडली

Mon, 04 Apr 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kundli being scrutinized for 100 drivers and 100 operators
रोहतक। लंबे समय से चालक-परिचालक के मूल पद की ड्यूटी नहीं करने वाले रोहतक डिपो के करीब 100 चालक और 100 परिचालकों का स्थानांतरण तय है। इनका मूल पद पर किए गए कार्यों का लेखाजोखा तैयार किया जा रहा है, जो जल्द मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दो दिवसीय हड़ताल का सर्वाधिक असर प्रदेश की रोडवेज बस सेवा पर पड़ा। न सिर्फ आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी बल्कि रोडवेज को भी नुकसान हुआ। विभाग के अनुसार दो दिवसीय हड़ताल में सर्वाधिक चालक-परिचालक ही शामिल हुए। जब डिपो प्रशासन ने बस चलवाने का प्रयास किया तो हड़ताली कर्मियों ने कड़ा विरोध किया। इसके चलते अब रोडवेज प्रशासन एकदम सख्त हो गया है और कार्रवाई की तैयारी में हैं। रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त चालक-परिचालक बताते हुए लंबे समय से मूल पद का कार्य न करने वालों को इधर से उधर करने जा रहा है। चूंकि स्थानांतरण के दौरान किसी तरह का गतिरोध पैदा न हो, इसलिए इन कर्मियों के कार्यों का लेखाजोखा तैयार किया जा रहा है। इस काम के लिए ड्यूटी विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है, जो साल दर साल का डाटा जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

ड्यूटी पर आते हैं सफेद कुर्ता-पजामा पहनकर
रोडवेज के तमाम ऐसे कर्मी हैं, जो ड्यूटी पर सफेद कुर्ता-पजामा पहनकर आते हैं। ये कभी किसी अधिकारी के पास बातें करते रहते हैं तो कभी इधर-उधर घूमते नजर आते हैं। ड्यूटी के आठ घंटे होते ही घर चले जाते हैं। यही नहीं, ये कब ड्यूटी पर आते हैं और कब जाते हैं, इनसे कोई अधिकारी पूछता तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में डीजल भरवाने की ड्यूटी कर रहे
कई चालक रोडवेज के डीजल पंप पर तैनात हैं, जिनका काम बसों में डीजल भरवाना है। कुछ ने अपनी ड्यूटी सांपला व कलानौर बस स्टैंड पर पर्ची काटने में लगवा रखी है।
एक नजर में-
बस व चालक-परिचालक
रोहतक डिपो में ऑन रूट 198 बसे
डिपो में चालकों की संख्या - 355
डिपो में परिचालक की संख्या 371
कहां-कहां लगे अतिरिक्त चालक-परिचालक
विभाग के अनुसार डिपो में 160 चालक और 100 परिचालक अतिरिक्त हैं, जिन्हें मूल पद की बजाय अन्य पदों पर लगाया है। विभाग के अनुसार 27 चालक स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस चला रहे हैं। 11 चालक ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण दे रहे हैं। वर्कशॉप में 11, डीजल पंप पर सात, सांपला व कलानौर में पर्ची काटने में करीब आठ चालकों को लगाया है। यानी 96 चालक अन्य विभागों में ड्यूटी कर रहे हैं।

वर्जन -
डिपो में बसों के हिसाब से काफी चालक-परिचालक हैं। अतिरिक्त चालक-परिचालकों को इधर-उधर लगाया है। इनमें कई ऐसे कर्मी हैं, जो तैनाती से लेकर अभी तक मूल पद (बस संचालन) पर काम नहीं किया है। अतिरिक्त कर्मियों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा हैं। जिसमें मूल पद पर किए कामों का भी लेखाजोखा होगा। जल्द ही पूरा विवरण मुख्यालय भेजा जाएगा। मुख्यालय तय करेगा कि किसको कहां तैनात किया जाना है।
- दलबीर फौगाट, महाप्रबंधक रोहतक डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed