फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kovid-19 swallows the life of another elderly person

कोविड-19 ने एक और बुजुर्ग की जिंदगी निगली

Fri, 30 Oct 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kovid-19 swallows the life of another elderly person
Kovid-19 swallows the life of another elderly person
रोहतक। कोरोना ने एक और बुजुर्ग की जिंदगी निगली ली। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 78 पहुंच गया है। यही नहीं वीरवार को जिले में 102 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में अब तक 7684 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएलएफ कॉलोनी निवासी 86 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पीजीआई में बुधवार रात इलाज के दौरान इसने दम तोड़ा। नगर निगम की टीम ने इसके शव का अंतिम संस्कार कराया। जिले में अब तक कोरोना से 78 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा 102 नए पॉजिटिव के साथ कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 7684 पहुंच गया है। वीरवार को 1230 कोरोना संभावित लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में 720 सक्रिया कोविड-19 मरीज हैं। इनमें से 16 अस्पताल व 704 घरों में आइसोलेट हैं। इसके अलावा 564 मरीजों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। वीरवार को कोविड रिकवरी दर में कुछ कमी दर्ज की गई। यह 89.61 प्रतिशत रही। इससे पूर्व कुछ दिनों से यह लगातार 90 से ऊपर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed