फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Korbi vaccine was administered to 310 children on the first day

पहले दिन 310 बच्चों को लगाई कोरबी वैक्सीन

Thu, 17 Mar 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Korbi vaccine was administered to 310 children on the first day
रोहतक। कोविड -19 से भावी पीढ़ी को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को सुरक्षा चक्र मुहैया कराने की पहल की है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग बच्चों को कोर बी वैक्स नामक वैक्सीन लगाएगा। सामान्य अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बुधवार दोपहर साढ़े बाहर बजे बाद एक बच्ची को टीका लगवा कर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में मनाए गए टीकाकरण के पहले दिन 310 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने कहा कि बुधवार को सरकार ने टीकाकरण अभियान शुरू करने के निर्देश जारी किए। इसके बाद सिविल अस्पताल, पीजीआई व अन्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू किया गया। पहले दिन 310 बच्चों को टीका लगाया गया है। टीका लगने के बाद बच्चों को किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई। बच्चों को टीका लगने के बाद वहां आराम करने के लिए जगह दी गई।
विज्ञापन

इससे पूर्व सिविल अस्पताल, पीजीआई व अन्य जगह दोपहर 12:30 बजे तक पोर्टल बंद रहा। मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सभी जिलों के सिविल सर्जन से अधिकारियों ने बातचीत की व टीकाकरण संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस ऑनलाइन बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग पोर्टल खोला गया। पोर्टल खुलने पर बच्चों के पंजीकरण का काम शुरू हुआ। पोर्टल खुलने से पहले पीजीआई व सिविल अस्पताल दोनों केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। सीएमओ ने सिविल अस्पताल में सीएमओ ने एक बच्ची को टीका लगवा कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. केएल मलिक, एसएमओ डॉ. रमेश चंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पॉलीक्लिनिक सेक्टर तीन में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया गया। यहां सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि जिस तरह पोलियो उन्मूल के लिए विभाग ने काम किया है, इसी तरह टीकाकरण अभियान को भी सफल बनाया जाएगा। उन्होंने एएनएम, आशा वर्कर व अन्य कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर उनके कार्य को सराहा व सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. सत्यवान, डॉ. केएल मलिक, डॉ. सुनीता धानिया, डॉ. नरेंद्र दहिया, डॉ. भंवन सिंह, डॉ. तरुण, सुरेश भारद्वाज, सुरेश कक्कड़ व अनिल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed