{"_id":"69179e61d8d3b2ba410a5fb6","slug":"kolkatas-lehenga-and-mumbais-sherwani-shine-rohtak-news-c-17-roh1020-762416-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कोलकाता का लहंगा और मुंबई की शेरवानी चमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कोलकाता का लहंगा और मुंबई की शेरवानी चमकी
Sat, 15 Nov 2025 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
28...रेलवे रोड स्थित एक दुकान पर लहंगा देखते ग्राहक। संवाद
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शादियों के सीजन में जहां लहंगा-शेरवानी कारोबार चमक उठा है तो वहीं शहर के कारोबारियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। उनका कहना है कि कोलकाता का लहंगा और मुंबई की शेरवानी की मांग बनी हुई है। बाजार में आए दिन इनके खरीदार पहुंच रहे हैं।
शादी के सीजन में यहां 40-50 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। रेलवे रोड के कपड़ा कारोबारी अशोक कुमार ने बताया कि शहर में 400 से अधिक दुकानों पर लहंगा व शेरवानी उपलब्ध हैं। लहंगे की कीमत 15 हजार से दो लाख रुपये तक हैं लेकिन 40 से 60 हजार तक कीमत के लहंगे की मांग अधिक रहती है।
9 से 50 हजार तक की शेरवानी बाजार में उपलब्ध है लेकिन 20 से 30 हजार वाली शेरवानी की मांग ज्यादा है। कपड़ा बाजार में इन दिनों खूब रौनक देखी जा रही है। लहंगे और शेरवानी की खरीदारी करने वाले रंगों के तालमेल का भी ख्याल रख रहे हैं। शहर के शौरी मार्केट, रेलवे रोड, किला रोड, गांधी कैंप मार्केट, प्रताप मार्केट आदि में खरीदार रोजाना पहुंच रहे हैं।