{"_id":"6737b95b959c23b7f703c3d5","slug":"knife-used-in-murder-of-canal-guard-dinesh-recovered-rohtak-news-c-17-roh1019-545259-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कैनाल गार्ड दिनेश की हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कैनाल गार्ड दिनेश की हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
Sat, 16 Nov 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। बहु अकबरपुर पुलिस ने निडाना निवासी कैनाल गार्ड दिनेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किया गया चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही हत्या करने के बाद आरोपी विष्णु को छिपाने में मदद करने वाले आरोपी सावन को भी महम गिरफ्तार कर लिया है। वह हत्या के तुरंत बाद बाइक पर बैठाकर दिनेश को एक रिश्तेदारी में लेकर गया था।
थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि थानाक्षेत्र के निडाना गांव में 10 नवंबर को पुरानी रंजिश और गली में बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में कैनाल गार्ड दिनेश की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इसमें मृतक दिनेश के भाई प्रदीप की शिकायत पर मुख्य आरोपी विष्णु समेत 12 लोगों को हत्या के आरोप में केस दर्ज कराया था। विष्णु को पुलिस ने महम से गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन का रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान हत्यारोपी विष्णु की निशानदेही पर उसके घर से चाकू बरामद कर लिया है। इस केस में पुलिस ने हत्यारोपी को घटनास्थल से अपनी बाइक पर बैठाकर छिपाने के लिए ले जाने वाले आरोपी सावन को भी गिरफ्तार कर लिया है। उससे बाइक भी बरामद कर ली है। अब दोनों को अदालत के समक्ष पेश कर दिया है और वहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फरार हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।