फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kitchen should be chemical free to stay healthy: Sampoorna Singh

स्वस्थ रहने के लिए रसोई रसायनमुक्त हो : संपूर्ण सिंह

Mon, 12 Feb 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 12 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kitchen should be chemical free to stay healthy: Sampoorna Singh
स्वस्थ रहने के लिए रसोई रसायनमुक्त हो : संपूर्ण सिंह
विज्ञापन

भिवानी महापंचायत के संयोजक का अधिकारयों ने जाना हालचाल

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। भिवानी महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह का हालचाल जानने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह, भिवानी से डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंगल और यंग लायर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राज नारायण पंघाल एमडीयू परिसर में उनके निवास गए।

संपूर्ण सिंह ने कहा कि वर्तमान में खाने की हर चीज में रसायन है। इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोग कैंसर और हृदयाघात जैसी बीमारी की चपेट में आ रहा है। जो कि रसायनिक खेती के कारण होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए घर की रसोई को रसायनमुक्त करना होगा। आटा, सब्जी, गुड़, चीनी और अन्य खाने पीने की चीजों में रसायनिक पदार्थ न हो। उन्होंने बताया कि इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दिशा में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के किए जा रहे प्रयासों की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। भिवानी के गांव मिताथल और तिगड़ाना में किसानों और युवाओं को रसायन मुक्त खेती का प्रशिक्षण देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। यहां की गोशालाओं में गाय के गोबर से खाद बनाने के तरीके बताए जाएंगे। इसे खेती में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पैदावार फायदेमंद होगा। इस अभियान में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वस्थ होने पर एक बड़े स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाएंगे। इसमे कम से कम पांच जरूरतमंद और असहाय हृदयाघात से पीड़ित मरीजों का फ्री ऑपरेशन कराया जाएगा। डीआईपीआरओ सिंगल ने कहा कि उन्होंने न केवल भिवानी बल्कि पूरे हरियाणा में छात्रहितों के लिए लड़ाई लड़ी। विद्यार्थियों का रोजगार के प्रति मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed