फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kisan Sabha's campaign against trade agreements intensifies

Rohtak News: व्यापार समझौतों के खिलाफ किसान सभा का अभियान तेज

Sun, 22 Feb 2026 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha's campaign against trade agreements intensifies
रोहतक। ऑल इंडिया किसान सभा ने भारत-अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार समझौतों का रविवार को विरोध किया। खरक, नांदल और लाखनमाजरा गांवों में सभाएं कर किसानों को संभावित प्रभावों के बारे में बताया गया। महासचिव सुमित दलाल ने कहा कि यदि सस्ते कृषि उत्पादों का आयात बढ़ा तो किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलना कठिन हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टैरिफ घटाने से भारतीय कृषि पर दबाव बढ़ेगा जबकि अमेरिका में किसानों को सब्सिडी मिलती है। सभा में एमएसपी की कानूनी गारंटी, कृषि को मुक्त व्यापार समझौतों से बाहर रखने और संसद में व्यापक चर्चा की मांग उठाई गई। किसान सभा ने 24 फरवरी को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय बैठक में आगे की रणनीति तय करने की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed