{"_id":"63c44bdb48177041ce222bd1","slug":"kisan-sabha-will-gherao-the-deputy-commissioner-s-office-on-23rd-balwan-singh-rohtakcity-news-rtk6694261117-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा 23 को उपायुक्त कार्यालय का करेगी घेराव : बलवान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा 23 को उपायुक्त कार्यालय का करेगी घेराव : बलवान सिंह
विज्ञापन
रोहतक। बारिश व जलभराव से बर्बाद फसलों का मुआवजा व गन्ने की कीमत बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा 23 जनवरी को जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगा। साथ ही उपायुक्त कार्यालय का घेराव करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। उक्त निर्णय रविवार को जसबीर स्मारक में आयोजित किसान सभा जिला कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रीत सिंह ने की।
किसान सभा के जिला सचिव बलवान सिंह ने बताया कि पिछले साल बारिश और जल भराव के चलते रबी 2022, जिसमें गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ था, उसकी गिरदावरी के लिए किसान सभा को आंदोलन करना पड़ा था। इसके बाद खराबे की रिपोर्ट चंडीगढ़ भेजी गई परंतु अभी तक 60 से ज्यादा गावों का करोड़ों रुपये का मुआवजा वितरित नहीं हुआ है। इसी तरह खरीफ 2022 में भी दर्जनों गांवों में धान की फसल को नुकसान हुआ था। महम क्षेत्र में तो ड्रेन टूटने से भी कई गांवों में जल समस्या पैदा हो गई और सैकड़ों एकड़ धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। इन दोनों मुआवजे को जारी करवाने के लिए 23 जनवरी को किसान सभा जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेगी। इसके साथ ही 26 जनवरी को जींद रैली में सरकार के खिलाफ हुंकार भरी जाएगी। इसके साथ ही किसान सभा ने नहर टूटने से मायना गांव के किसान की दुखद मृत्यु के लिए सरकार से पर्याप्त मुआवजा और सैकड़ों एकड़ में बर्बाद हुई फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग की। इस मौके पर किसान सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, महासचिव सुमित दलाल, सुभाष समचाना, वेदपाल, राजेंद्र, रामकिशन, जयकरण, राजेंद्र सिंह, अशोक राठी, अमीर सिंह, राजकुमार किलोई, कमान सिंह खरक, धर्मपाल दांगी, राय सिंह नेहरा, बलबीर सिंह बल्हारा, शमशेर चुलाना, प्रेम सिंह किलोई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।