फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kisan Sabha burnt the effigy of Jangra

Rohtak News: किसान सभा ने जांगड़ा के पुतले का दहन किया

Sat, 21 Dec 2024 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha burnt the effigy of Jangra
रोहतक।
विज्ञापन

भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की किसान आंदोलन और किसानों के विरुद्ध टिप्पणी के खिलाफ किसान सभा ने शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया। शीला बाईपास पर जांगड़ा का पुतला दहन किया गया। सभा ने राज्यसभा सदस्य से जनता से सार्वजनिक माफी मांगने व भाजपा से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

किसान सभा कार्यकर्ताओं ने जांगड़ा की टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कितना विडंबनापूर्ण है कि एक और अपनी जायज मांगों को लेकर केंद्र सरकार के अड़ियल और तानाशाहीपूर्ण रवैये के कारण किसान नेता की आमरण अनशन के कारण हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, भाजपा के राज्यसभा सदस्य सार्वजनिक मंचों से किसान आंदोलन को लेकर तथ्यहीन टिप्पणी कर रहे हैं। प्रदेश में पिछले 10 वर्षों से सत्ता में काबिज भाजपा के कुशासन में फैले नशे के रैकेट और चरमराई कानून व्यवस्था पर वे पर्दा डालना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेकर राज्यसभा सदस्य बने भाजपा नेता लगातार किसान विरोधी टिप्पणियां कर रहे हैं। यह अपने आप में संविधान पर कुठाराघात है। उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले राज्यसभा सदस्य के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई की मांग की। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बड़े आंदोलन की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह ने की। इस मौके पर जिला सचिव बलवान सिंह, धर्मपाल दांगी, उमेद सिंह गिल, राय सिंह नेहरा, जयप्रकाश किलोई, कृष्ण किलोई, चांद सिंह, अशोक राठी, राजकुमार, जयपाल, सुनील खरावड, खेमचंद, जगपाल सांगवान, सीटू नेता सतबीर सिंह, जिले सिंह, रणबीर दहिया, जयकरण घडौठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed