फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kisan Andolan: Internet shut down in village Lakhanmajra of Rohtak

Kisan Andolan: गांव लाखनमाजरा में इंटरनेट बंद, कुंडली-सिंघु बॉर्डर सील होने से रियल एस्टेट का कारोबार प्रभावित

Sun, 18 Feb 2024 12:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 12:50 AM IST
सार

बहादुरगढ़ और रोहतक में ट्रैक्टर मार्च नहीं निकाला गया। रेवाड़ी में किसानों ने किसान भवन से लेकर सचिवालय तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया है। करीब 70 किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
Kisan Andolan: Internet shut down in village Lakhanmajra of Rohtak
लाखनमाजरा में लगे पुलिस के बैरिकेड्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से दिल्ली कूच के आह्वान के बाद से सोनीपत के साथ लगता कुंडली-सिंघु बॉर्डर बंद किया गया है। हाईवे के पांच दिन से बंद होने के चलते लोगों की परेशानी बढ़ रही है। हाईवे पर भारी वाहनों को केजीपी-केएमपी के रास्ते निकाला जा रहा है। वहीं कुंडली-सिंघु बॉर्डर पूरी तरह से सील है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान मुस्तैद हैं। छोटे वाहनों को कुंडली से जांटी कलां और सिंघु गांव भेजा जा रहा है। इससे क्षेत्र में रहने वाले अलग-अलग सोसाइटी के रेजिडेंट परेशान हैं। ज्यादातर का काम दिल्ली में होने के चलते उनकी मुसीबत बढ़ गई है।
विज्ञापन


बॉर्डर बंद होने से रियल एस्टेट का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। ज्यादातर ग्राहक दिल्ली के होने के चलते काम ठप होकर रह गया है। सभी को रविवार को किसानों व सरकार के बीच होने पर बैठक में हल निकलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक : गांव लाखनमाजरा में इंटरनेट बंद, सुरक्षाबलों किया अभ्यास
टिटौली में धरनास्थल पर शनिवार से महिलाओं का पहुंचना भी शुरू हो गया है। महिलाओं का कहना है कि वह भी किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने का काम करेंगी। इस बार दिल्ली कूच करेंगे और मांगों को पूरा करवाने के बाद ही लौटेंगे। वहीं जींद सीमा से सटे गांव लाखनमाजरा में भी इंटरनेट बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सुरक्षाबलों ने रोजाना की तरह अपना अभ्यास किया।

बहादुरगढ़-टीकरी और जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर शांति
किसान आंदोलन को लेकर पांच दिनों से बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ और टीकरी बॉर्डर पर पूरी तरह किलेबंदी है। पूरी तरह पैरामिलिट्री और पुलिसकर्मियों का पहरा है। सुरक्षा को लेकर फोर्स तैनात है। पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। बहादुरगढ़-टीकरी और दातासिंह वाला बॉर्डर पर पूरी तरह शांति बनी हुई है।

सोनीपत में दो बेटियां ट्रैक्टर पर सवार होकर लघु सचिवालय पहुंचीं
सोनीपत में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। सोनीपत के गन्नौर और गोहाना में मार्च निकाला गया, खरखौदा में किसान नहीं पहुंचे। किसानों का आरोप था कि शांतिपूर्वक दिल्ली जा रहे किसानों को जबरन रोकना और आंसू गैस के गोले व प्लास्टिक की गोली चलाना गलत है। गन्नौर व गोहाना में ट्रैक्टर की लंबी लाइन लगी दिखाई दी।

मुरथल की बेटी शीतल व तमन्ना ट्रैक्टर पर सवार होकर मुरथल से लघु सचिवालय पहुंची थीं। किसानों ने सरकार को चेताया कि उनकी मांगें मान लें, वरना आंदोलन और बड़ा हो जाएगा। खनौरी व शंभू बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर रोष जताया। शीतल व तमन्ना ने कहा कि किसानों पर अन्याय हो रहा है। आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। हम भी किसान की बेटियां हैं, पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार नहीं चेती तो प्रदेशभर की बेटियां भी एक साथ खड़ी हो जाएंगी। गोहाना में किसानों ने बरोदा से चिड़ाना और गन्नौर में गुमड़ से जीटी रोड तक मार्च निकाला गया।


वहीं जींद और जुलाना में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। जुलाना में लगभग 50 ट्रैक्टर और जींद में 10 ट्रैक्टर इस मार्च में शामिल हुए। दातासिंह वाला बॉर्डर से गिरफ्तार किए गए युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा। जींद में ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्वक निकाला गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed