फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kiln owner's son arrested, got bail from court

Rohtak News: भट्ठा मालिक का बेटा गिरफ्तार, अदालत से मिली जमानत

Sun, 11 Jun 2023 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kiln owner's son arrested, got bail from court
रोहतक। कलानौर खंड के गांव सांगाहेड़ा के युवक परीक्षित की मौत के मामले में पुलिस ने बोलेरो चालक झज्जर के सिवाना गांव निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई। जबकि शुक्रवार को पुलिस दूसरे युवक को लेकर आई थी, इसे ग्रामीणों ने पहचानने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सांगाहेड़ा गांव निवासी राजेश ने दी शिकायत में बताया था कि वीरवार शाम को करीब साढ़े 6 बजे उसका भतीजा परीक्षित व गांव का युवक अंकित खेत में जा रहे थे। काहनौर रोड पर पीछे से आई बोलेरो ने सीधी टक्कर मार दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उसके भतीजे परीक्षित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अंकित की हालत गंभीर बनी है। पुलिस पर आरोपी चालक को बचाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed