फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kila Road market will be developed as model market

Rohtak News: किला रोड बाजार मॉडल मार्केट के तौर पर होगा विकसित

Fri, 13 Jan 2023 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Kila Road market will be developed as model market
किला रोड बाजार के नए ड्राइंग में बना गेट। अमर उजाला
रोहतक। शहर के सबसे महंगे बाजार किला रोड को प्रशासन मॉडल मार्केट के तौर पर विकसित करेगा। मार्केट का डिजाइन दिल्ली के चांदनी चौक व करोल बाग और सिक्कम के गंगटोक शहर की तर्ज पर तैयार होगा। साथ ही बाजार की जलनिकासी क्षमता बढ़ेगी, बल्कि बिजली की लाइन भी अंडर ग्राउंड दबाई जाएंगी।
विज्ञापन

वीरवार को डीसी यशपाल ने कैंप ऑफिस में अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें एजेंसी की तरफ से बाजार की प्रस्तावित ड्राइंग भी पेश की गई। डीसी ने 10 दिन के अंदर जनस्वास्थ्य विभाग से बाजार की जल निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए रिपोर्ट मांगी है। साथ ही ट्रैफिक एसएचओ को हिदायत दी है कि वे न केवल भगत सिंह पार्किंग को चालू करवाएं, बल्कि आसपास के बाजारों में पार्किंग की संभावना तलाश करें। जिला उपायुक्त ने बताया कि किला रोड बाजार को मॉडल मार्केट के रूप में विकसित करने से पहले बाजार के व्यापारियों व संबंधित मार्केट एसोसिएशन से बात की जाएगी। क्योंकि बाजार को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक डिजाइन तैयार किया जा रहा है। किला रोड मार्केट में बिजली व अन्य सुविधाओं को भूमिगत किया जाएगा, जिसके लिए डब्ल्यूआरआई व अन्य सलाहकारों से बातचीत कर आधुनिक डिजाइन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह पार्किंग के बहुरेंगे दिन
डिजाइन के अनुसार ट्रैफिक एसएचओ किला रोड मार्केट के आसपास पार्किंग स्थलों की पहचान कर रिपोर्ट देंगे। साथ ही नगर निगम शहीद भगत सिंह पार्किंग में वाणिज्यिक गतिविधियों के साथ पार्किंग चालू करवाएगा। पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरे व लाइटें लगाई जाएंगी। भूमिगत तल से जल निकासी की व्यवस्था को भी दुरस्त करवाया जाएगा। साथ ही नगर निगम पार्किंग का संचालन करेगा। बाद में उसे किराये पर देने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन बनाई जाए, नियम तोड़ने पर वाहन जब्त किए जाएं
डीसी ने बताया कि किला रोड मार्केट को व्यवस्थित करने के लिए वाहनों के प्रवेश के लिए समय निर्धारित किया जाएगा। नो पार्किंग जोन में खड़े पार्किंग प्रतिबंधित स्थलों व सड़क पर वाहन खड़े करने वाले वाहनों को क्रेन से उठाकर जब्त किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम को क्रेन उपलब्ध कराई जाएगी। नगर निगम द्वारा प्लास्टिक व कचरा प्रबंधन करेगा।
...
दुर्गा भवन मंदिर से झज्जर मोड़ तक बनेगी जिगजैग दोपहिया वाहन पार्किंग
योजना के तहत किला रोड मार्केट के नजदीक झज्जर रोड चौक से दुर्गा भवन मंदिर तक मुख्य सड़क के बीचोंबीच जिगजैग दोपहिया वाहन पार्किंग शुरू जाएगी। इसके लिए काम चल रहा है। साथ ही इस मार्केट में विभिन्न विभागों द्वारा डाली गई भूमिगत केबल व टेलीफोन लाइनों बारे भी संबंधित विभागों से बातचीत की जाएगी।

...
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़कटा, प्रशिक्षु आईएएस विश्वजीत चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी श्वेता सुहाग, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव डॉ. संदीप गोयत व डब्ल्यूआरआई इंडिया के अधिकारी भरत नागपाल व निखिल कुमार भी मौजूद रहे।
वर्जन-
योजना स्वागत योग्य है, लेकिन व्यापारियों से सलाह नहीं ली गई। पहले प्रशासन किला रोड बाजार के बीचोंबीच से दोपहिया वाहन हटवाए।
- सुनील बोंडरा, प्रधान किला रोड मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed