फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kila Road Market... Corporation's announcement, traders should demolish it soon, only balconies remain

Rohtak News: किला रोड बाजार...निगम की घोषणा जल्द तोड़ लें व्यापारी बचे छज्जे

Fri, 18 Jul 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 18 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kila Road Market... Corporation's announcement, traders should demolish it soon, only balconies remain
किला रोड बाजार में स्वयं अपने छज्जे को हटाते दुकानदार। स्रोत: सोशल मीडिया
रोहतक। शहर के बाजार में वीरवार को निगम की तरफ से घोषणा की गई कि व्यापारी बचे छज्जे तोड़ लें नहीं तो निगम खुद तोड़ेगा। बाजार के हालात से परेशान होकर प्रधान सुनील बोंटरा ने इस्तीफा दे दिया। अब दो माह तक बाजार की एसोसिएशन के सरप्रस्त विश्वंभर आहूजा व श्याम मिनोचा एसोसिएशन का कामकाज संभालेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से बाजार का सुंदरीकरण किया जा रहा है। बाजार के बीचोंबीच लगी बिजली की लाइन किनारे पर लगाई जा रही है। इसके लिए निगम ने शनिवार सुबह अवैध तरीके से बनाए गए छज्जे बुलडोजर चलाकर तोड़ दिए थे।
विज्ञापन

बिजली निगम तभी से दुकानों के आगे नए खंभे लगा रहा है, लेकिन छज्जे पूरी तरह न टूटने के कारण खंभे लगाने में निगम को दिक्कत आ रही है। वीरवार दोपहर निगम के इंस्पेक्टर गुरुदेव के नेतृत्व में टीम बाजार में पहुंची और लाउडस्पीकर से घोषणा कराई कि शाम पांच बजे तक सभी दुकानदार छज्जे तोड़ लें नहीं तो निगम की टीम खुद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार के पांच-छह दुकानदारों ने मिस्त्री बुलाकर खुद ही छज्जे तुड़वाने शुरू कर दिए। देर रात तक छज्जे तोड़ने का कार्य जारी रहा।
दो माह में होगा चुनाव, नए दावेदार सक्रिय
उधर किला रोड बाजार की चौधर को लेकर माहौल गरमा गया है। प्रधान सुनील बोंटरा का कहना है कि वे दो साल प्रधान रहे। अब नए साथी को मौका देना चाहते हैं इसलिए व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। प्रधान के त्यागपत्र से बाजार में अब नया प्रधान चुना जाएगा। इसके लिए कई व्यापारी नेता सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed