फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kidney transplant center of PGIMS is ready, now waiting for the donor.

Rohtak News: पीजीआईएमएस का किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर तैयार, अब डोनर का इंतजार

Wed, 03 Jan 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kidney transplant center of PGIMS is ready, now waiting for the donor.
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस (स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान) को नई पहचान मिलने जा रही है। यह पहचान किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर के रूप में मिलने वाली है। संस्थान को इसकी मंजूरी मिल गई है। सेंटर शुरू करने के लिए सभी जरूरी चीजें उपलब्ध होने के साथ नेफ्रोलॉजिस्ट ने भी कार्यभार संभाल लिया है।

पीजीआईएमएस के लाला श्याम लाल सुपरस्पेश्लिटी भवन में जल्द किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर शुरू होने जा रहा है। इसकी मंजूरी समेत सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब केवल डोनर यानी दानी की जरूरत है। किडनी देने वाले के सामने आने के बाद जांच व ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जांच संबंधी कार्रवाई सभी संस्थान में ही करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जागरूक कर रहा क्लीनिक
संस्थान में पिछले दिनों किडनी ट्रांसप्लांट क्लीनिक शुरू किया गया है। यह क्लीनिक लोगों को किडनी व अंगदान के संबंध में जानकारी देकर जागरूक बनाएगी। यहां चिकित्सक प्रत्येक मंगलवार व वीरवार को तैनात रहते हैं। चिकित्सक लोगों को ट्रांसप्लांट संबंधी सभी जानकारी मुहैया करा रहे हैं। यहां कोई भी व्यक्ति किडनी या अंगदान संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
संस्थान में किडनी व अन्य अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए किडनी ट्रासप्लांट क्लीनिक व ऑर्गन डोनेशन काउंसिलिंग क्लीनिक शुरू किए गए हैं। संस्थान में नेफ्रोलॉजिस्ट व सर्जन ने कार्यभार संभाल लिया है। जल्दी किडनी ट्रांसप्लांट भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए अधिकारी प्रयासरत हैं। -डॉ. वरुण अरोड़ा, प्रोफेसर इंचार्ज जनसंपर्क, पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed