{"_id":"b9d2a54095fab02bd907214588478de2","slug":"kidnapped-young-man-snatched-five-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का अपहरण कर पांच हजार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का अपहरण कर पांच हजार छीने
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के जिला रोहतक शहर थानांतर्गत जींद रोड से कार सवार तीन बदमाश चौक पर खडे़ एक युवक को अगवा कर ले गए।
बदमाशों ने युवक से मारपीट कर पांच हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात लाखनमाजरा निवासी राजेश गांव जाने के लिए जींद रोड पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा हुआ था।
इसी दौरान सैंट्रो कार नंबर एचआर-11ई-2075 में तीन बदमाश आए और उसे अगवा कर ले गए। उन्होंने राजेश से मारपीट कर नकदी छीनने के बाद काफी दूर ले जाकर उसे सड़क के किनारे फेंक दिया।
घटना के बाद राजेश किसी तरह शहर थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए क्षेत्र की नाकेबंदी भी की, परंतु लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।