फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Khushi stood first in mehndi competition

Rohtak News: मेहंदी प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम

Wed, 23 Oct 2024 03:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Khushi stood first in mehndi competition
राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता में भ
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में सांस्कृतिक गतिविधियां एवं युवा महोत्सव समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम मंगलवार को शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. विजय सिंह यादव की अध्यक्षता में किया जा रहा है। इस अवसर पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता, मेहंदी, रंगोली, ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, वाद- विवाद, कविता पाठन व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर अपने कलात्मक कौशल का परिचय दिया। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रियंका, डॉ. श्रीओम, नवीन कुमार पूनिया, ओमपति, सोनू रानी, राजबीर सिंह जाखड़, राकेश कुमार, नीरज कुमार शामिल रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीएससी द्वितीय वर्ष से खुशी, पोस्टर में बीए तृतीय वर्ष से चंचल, रंगोली में बीए तृतीय वर्ष से पूजा, ऑन द स्पॉट पेंटिंग में बीए तृतीय वर्ष से अंशु, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में बीए तृतीय वर्ष से ग्रेसी, कविता पाठन और वाद विवाद में बीए द्वितीय वर्ष से अंतिम व भाषण प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष से मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर गणित सहायक प्राध्यापक दीक्षा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed