फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Khidwali murder case: Police is unable to decide the direction of investigation

खिड़वाली हत्याकांड : जांच की दिशा तय नहीं कर पा रही पुलिस

Sun, 06 Feb 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Khidwali murder case: Police is unable to decide the direction of investigation
रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली के रोहताश उर्फ पप्पू हत्याकांड की जांच को लेकर पुलिस वारदात के दूसरे दिन भी असमंजस में है। न तो पुलिस खुलकर पुरानी रंजिश के दृष्टिकोण से आगे बढ़ पा रही है और न ही हत्या की कोई दूसरी वजह सामने आ रही है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयनारायण का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हत्या क्यों व किसने की, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुरानी रंजिश की बात से परिजन इनकार कर रहे हैं। चाहे रोहताश 20 साल पहले हत्या के मामले में बरी होकर आ गया था, लेकिन अब उसका किसी से तनाव सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी वेदप्रकाश ने एक दिन पहले सदर थाने में केस दर्ज करवाया था। बयान दिया था कि उसका भाई रोहताश उर्फ पप्पू (50) सुबह करीब सात बजे घर से घूमने जा रहा था। जब एक प्लाट के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो-तीन युवकों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

वर्जन
खिड़वाली में रोहताश उर्फ पप्पू की हत्या किसने व क्यों की। अभी कुछ पता नहीं लग रहा है। सीआईए व सदर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर जयनारायण, प्रभारी सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed